अपने सौ सालों से भी ज्यादा पुराने इतिहास में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने लाखों फिल्में बनाई हैं। इस दौरान एक से बढ़कर एक फिल्में बनीं, लेकिन बीते कुछ वर्षों में भारतीय सिनेमा ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। हाल-फिलहाल कुछ भारतीय फिल्मों ने ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी अपना डंका बजाया है। इस साल भी कल्कि 2898 ए.डी. जैसी कुछ फिल्में आने वाली हैं, जिनसे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में आज हम चर्चा करेंगे उन फिल्मों पर, जिन्होंने ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में खूब कमाई की। इस सूची में उन फिल्मों को रखा गया है, जिन्होंने विदेशों में कमाई के मामले में 1000 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार किया है।
Highest grossing Indian movies: इन भारतीय फिल्मों ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड बटोरे 1000 करोड़..
भारतीय सिनेमा ने पिछले कुछ सालों में कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इस लेख में पिछले कुछ सालों में आई उन फिल्मों का जिक्र है, जिन्होंने वर्ल्डवाइड हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगल
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित दंगल साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान, साक्षी तंवर, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख केंद्रीय भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म में आमिर ने पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी। भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की थी। आमिर बतौर निर्माता भी इस फिल्म से जुड़े थे। रिलीज होते ही फिल्म ने सफलता की एक नई इबारत लिख दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की है।
Mona Singh: क्या आर्यन खान की पहली वेब सीरीज में नजर आएंगी मोना सिंह? स्टारडम को लेकर कयासों का बाजार गर्म
बाहुबली 2
एसएस राजामौली निर्देशित बाहुबली 2, साल 2015 में रिलीज हुई अपने पहले भाग की आखिरी कड़ी थी। इस फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज आदि ने प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। बाहुबली 2 साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके पहले भाग ने दर्शकों के मन में जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी। इस वजह से दूसरे भाग के लिए काफी ज्यादा हाइप बन गई थी। ऐसे में जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसने सफलता के नए आयाम बना डाले। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1800 करोड़ रुपये के आसपास है।
फैन ने लिखा उर्फी के नाम लव नोट, सोशल मीडिया पर किया साझा
आरआरआर
बाहुबली से देश भर में चर्चित हुए निर्देशक एसएस राजामौली की यह अगली फिल्म थी। पिछली फिल्म की सफलता के बाद से हर कोई उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहा था। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण तेजा, आलिया भट्ट और अजय देवगन अहम किरदारों में नजर आए थे। यह भारत के स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित एक काल्पनिक फिल्म थी। फिल्म को भारत के अलावा विदेशों में भी काफी सराहना मिली। इस फिल्म के एक गीत नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड भी मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइ़ड 1300 करोड़ के आसपास कमाई की थी।
Tusshar Kapoor: 'डंक' से ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार तुषार कपूर, कॉमिक रोल की छवि तोड़ इस किरदार में आएंगे नजर
केजीएफ 2
केजीएफ 2, साल 2018 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म केजीएफ का दूसरा भाग थी। प्रशान्त नील द्वारा निर्देशित फिल्म को इसके एक्शन की वजह से काफी पसंद किया गया। फिल्म में मुख्य अभिनेता यश, इस फिल्म के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित अभिनेता के तौर पर उभरे। फिल्म ने कमाई के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 1300 करोड़ के आसपास रही थी।
Manoj Bajpayee: मनोज के लिए कई मायनों में खास होगी उनकी फिल्म 'भैया जी', पत्नी शबाना भी कर रहीं हैं वापसी