सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉक्स ऑफिस पर ऐसा बीता ‘दे दे प्यार दे 2’ का दिन, सोमवार को इतनी रही अजय देवगन की फिल्म की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 17 Nov 2025 10:34 PM IST
सार

De De Pyaar De 2 Collection: साल 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल ‘दे दे प्यार दे 2’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए कैसा बीता पहला सोमवार…

विज्ञापन
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4 Ajay Devgn R Madhavan Starrer Movie Earnings Fallen On Monday
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : Youtube T-series

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर ठीक ठाक कमाई की थी। अब फिल्म के पहले सोमवार की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए अपने मंडे टेस्ट में कैसा रहा ‘दे दे प्यार दे 2’ का रिजल्ट…

Trending Videos
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4 Ajay Devgn R Madhavan Starrer Movie Earnings Fallen On Monday
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' - फोटो : X

सोमवार को गिर गई कमाई
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ने अपने पहले सोमवार को खबर लिखे जाने तक 2.84 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, इस कलेक्शन के देर रात तक बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले रविवार को फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 37.59 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4 Ajay Devgn R Madhavan Starrer Movie Earnings Fallen On Monday
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब

वीकेंड पर सही रहा था कलेक्शन
‘दे दे प्यार दे 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 8.75 करोड़ रुपए के साथ की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी देखी गई। शनिवार को जहां फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं रविवार को फिल्म की कमाई 13.75 करोड़ रुपए रही। हालांकि, अब पहले सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। 

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4 Ajay Devgn R Madhavan Starrer Movie Earnings Fallen On Monday
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब

बॉक्स ऑफिस पर नहीं है सामने कोई बड़ी फिल्म
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘दे दे प्यार दे 2’ के सामने कोई और बड़ी फिल्म नहीं है। अजय देवगन की फिल्म के साथ सिनेमाघरों में सिर्फ इमरान हाशमी की ‘हक’ और रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ ही हैं। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों की कमाई अब लाखों में आ चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते में चल रही ‘हक’ ने जहां अपने 11वें दिन दूसरे सोमवार को 24 लाख रुपए कमाए हैं। वहीं रश्मिका मंदाना की ‘दल गर्लफ्रेंड’ ने सोमवार को 34 लाख रुपए जुटा पाए हैं।

विज्ञापन
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 4 Ajay Devgn R Madhavan Starrer Movie Earnings Fallen On Monday
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब
‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है फिल्म
‘दे दे प्यार दे 2’ साल 2019 में आई फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। दूसरे पार्ट की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पर पहली फिल्म की कहानी खत्म हुई थी। पहले पार्ट में जहां अजय देवगन और रकुल प्रीत के अलावा तब्बू भी प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। वहीं ‘दे दे प्यार दे 2’ में आर माधवन और मीजान जाफरी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed