फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deadpool & Wolverine: 'जोकर' से आगे निकली 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्म

Sat, 17 Aug 2024 12:04 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 17 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Collection beats Joker highest Grossing R rated film with 1 08 Billion doller Globally
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का जलवा विदेशी बाजार के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी जारी है। यह फिल्म 26 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से फिल्म वैश्विक स्तर पर लगातार धुंआधार कमाई कर रही है। अब फिल्म ने एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है। मार्वल स्टूडियोज और डिज्नी की 'डेडपूल और वूल्वरिन' वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्म बन गई है।

Deadpool and Wolverine Collection beats Joker highest Grossing R rated film with 1 08 Billion doller Globally
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शॉन लेवी द्वारा निर्देशित और रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन द्वारा अभिनीत इस फिल्म ने गुरुवार को टॉड फिलिप्स की 'जोकर' को पीछे छोड़ते हुए अपना नया और सबसे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तोड़ दिया। रयान रेनॉल्ड्स ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर यह खबर साझा की। डेडपूल की तीसरी कड़ी ने गुरुवार को वैश्विक स्तर पर 1.086 बिलियन डॉलर की कमाई की। इसमें घरेलू स्तर पर 516.8 मिलियन डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 568.8 मिलियन डॉलर शामिल हैं।

Deadpool and Wolverine Collection beats Joker highest Grossing R rated film with 1 08 Billion doller Globally
जोकर: फोली ए ड्यूक्स - फोटो : इंस्टाग्राम

'जोकर' में जोकिन फीनिक्स मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने 2019 में 1.079 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। ये केवल दो आर-रेटेड फिल्में हैं, जिन्होंने एक बिलियन डॉलर को पार किया है। शीर्ष आर-रेटेड वैश्विक कलाकार की सूची में तीसरे स्थान पर क्रिस्टोफर नोलन की 2023 की फिल्म 'ओपेनहाइमर' है, जिसने 974.5 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। इसके बाद रयान रेनॉल्ड्स की दो पिछली 'डेडपूल' फिल्में, 'द मैट्रिक्स रीलोडेड' और 'द पैशन ऑफ द क्राइस्ट' हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Collection beats Joker highest Grossing R rated film with 1 08 Billion doller Globally
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल और वूल्वरिन' के आने से पहले 20 साल पहले रिलीज हुई मेल गिब्सन की 'द पैशन ऑफ द क्राइस्ट' ने 378 मिलियन डॉलर से अधिक की टिकट बिक्री के साथ घरेलू स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्म का ताज बरकरार रखा था। डेडपूल सीरीज की तीसरी फिल्म रयान रेनॉल्ड्स के लिए एक बड़ी जीत है, जो इस फ्रेंचाइजी के पीछे के मास्टरमाइंड हैं। यह ढाई साल पहले सोनी और मार्वल की स्पाइडर-मैन: नो वे होम के बाद एक बिलियन डॉलर को पार करने वाली पहली सुपरहीरो फिल्म है और 2019 में एवेंजर्स: एंडगेम के बाद एक बिलियन डॉलर को पार करने वाली पहली मार्वल/डिज्नी एमसीयू फिल्म है।

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine Collection beats Joker highest Grossing R rated film with 1 08 Billion doller Globally
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। अभिनेताओं के प्रदर्शन को भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स ने डेडपूल का किरदार निभाया है तो वहीं ह्यू जैकमैन वूल्वरिन की भूमिका में हैं। फिल्म में रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed