फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Success Bash: सक्सेस पार्टी में 'भेड़िया' के साथ पहुंचीं 'स्त्री 2', पत्नी के साथ नजर आए राजकुमार राव

Fri, 16 Aug 2024 11:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 16 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Success party shraddha kapoor varun dhawan dinesh vijan rajkummar rao abhishek banerjee kriti sanon
दिनेश विजन, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' को सिनेमाघर में दर्शकों की दमदार प्रतिक्रिया मिली है। 'स्त्री' का सीक्वल छह साल के अंतराल के बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुआ, जिसे समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया तो मिली ही, साथ ही प्रशंसकों ने फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी को भी खूब सराहा। फिल्म ने पहले दिन ही बंपर ओपनिंग ली और कई इतिहास रच डालें। स्त्री 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ 8 लाख रुपये की कमाई की और इसी के साथ फिल्म 15 अगस्त पर सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई। पहले दिन ही फिल्म ने दमदार सफलता हासिल कर ली और इस सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इस खास मौके पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की।

Stree 2 Success party shraddha kapoor varun dhawan dinesh vijan rajkummar rao abhishek banerjee kriti sanon
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'स्त्री' यानी श्रद्धा कपूर पार्टी में अपने बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ पहुंचीं। फिल्म की सक्सेस पार्टी में श्रद्धा अपनी कार से वरुण के साथ आईं। इस दौरान श्रद्धा रेड कलर के टॉप और ब्लैक जींस में बेहद हॉट नजर आ रही थीं। वहीं, वरुण धवन डेनिम सेट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी में श्रद्धा खुद वरुण के साथ ड्राइविंग करके आईं। श्रद्धा ने प्रशंसकों को फिल्म की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

Stree 2 Success party shraddha kapoor varun dhawan dinesh vijan rajkummar rao abhishek banerjee kriti sanon
दिनेश विजन, अमर कौशिक, अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'स्त्री 2' की सक्सेस पार्टी में कई सितारों ने अपने लुक्स से चार चांद लगा दिए। 'स्त्री 2' की टीम के साथ-साथ बॉलीवुड के अन्य सितारे भी इस पार्टी में नजर आए। फिल्म के निर्माता दिनेश विजन इस पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान वे ब्लैक कलर की आकर्षक टी-शर्ट पहने दिखे। इसके साथ उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए और फिल्म को भरपूर प्यार देने के लिए प्रशंसकों का आभार भी जताया। साथ थी पार्टी में निर्देशक अमर कौशिक भी कैजुअल लुक में नजर आए और फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने भी अपने लुक से महफिल लूटी। वे कैजुअल शर्ट के साथ आकर्षक चश्मा लगाए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Success party shraddha kapoor varun dhawan dinesh vijan rajkummar rao abhishek banerjee kriti sanon
पत्नी पत्रलेखा के साथ राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ 'स्त्री 2' की सक्सेस पार्टी में पहुंचे। वे दोनों कार से निकलकर एक दूजे का हाथ थामे हुए पोज दे रहे थे। इस खास अवसर के लिए राजकुमार राव ने स्टाइलिश ड्रेस पहनी थी। वे कलरफुल शर्ट के साथ ब्लू पेंट में हैंडसम नजर आ रहे थे। वहीं उनकी पत्नी पत्रलेखा ब्लैक नेट टॉप के साथ डेनिम जींस पहनी दिखीं।

विज्ञापन
Stree 2 Success party shraddha kapoor varun dhawan dinesh vijan rajkummar rao abhishek banerjee kriti sanon
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'स्त्री 2' की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने भी अपनी हॉटनेस का तड़का लगाया वे पार्टी में मिनी बोल्ड ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने फेस कलर का डीप नेक वाला मिनी ड्रेस पहना था, जिसके साथ उन्होंने स्टाइलिश पर्स लिया हुआ था। वहीं, बात करें फिल्म की तो पेड प्रीव्यू शो के बाद 'स्त्री 2' ने पहले दिन 51 करोड़ 8 लाख रुपये की कमाई की और आज दूसरे दिन 30 करोड़ रुपये बटोरे। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 90 करोड़ 30 लाख रुपए हो चुका है। फिल्म में श्रद्धा और राजकुमार के साथ अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी जैसे कई सितारे नजर आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed