फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepak Tijori: बॉलीवुड के बदलते रिश्तों पर खुलकर बोले दीपक तिजोरी, कहा- मैंने कभी किसी से मदद मांगने नहीं गया

Thu, 16 May 2024 11:25 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 16 May 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Deepak Tijori talks about his struggle as a independent producers and how he is struggling for distribution
दीपक तिजोरी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता दीपक तिजोरी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'टिप्सी' पिछले दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। हाल ही में अपने फिल्म के प्रमोशन के दौरान वे अपने पुराने दिनों को याद करते दिखे। साथ ही साथ उन्होंने अपनी असफलताओं का भी जिक्र किया। 
Deepak Tijori talks about his struggle as a independent producers and how he is struggling for distribution
 दीपक तिजोरी - फोटो : इंस्टाग्राम

 दीपक तिजोरी को बतौर अभिनेता वह सफलता नहीं मिली जिसके वे हकदार हैं। इस विषय में बात करते हुए दीपक कहते हैं, 'मैं कई बार निराश जरूर हो जाता हूं, लेकिन मैं कभी कड़वाहट से नहीं भरा। आज भी बॉलीवुड मेरे लिए एक परिवार के जैसा है। आज तीस साल भी बाद मुझे वही प्यार और अपनापन महसूस होता है'।
Deepak Tijori talks about his struggle as a independent producers and how he is struggling for distribution
दीपक तिजोरी - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपक तिजोरी आगे कहते हैं, 'मुझे संतुष्टि है कि मैंने एक अच्छी फिल्म का निर्माण किया है। मेरे लिए यह एक चुनौतीपूर्ण फिल्म थी। मैं चाहता हूं कि दर्शक इस फिल्म को देखे और सराहें। मैं चाहता हूं कि मल्टीप्लेक्स में इसे सही टाइम स्लॉट मिले'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepak Tijori talks about his struggle as a independent producers and how he is struggling for distribution
 दीपक तिजोरी - फोटो : इंस्टाग्राम

 दीपक तिजोरी ने अपने करियर के शुरुआत में कई हिट फिल्में दी थी। वे राहुल रॉय के साथ 'आशिकी' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म के अलावा वे 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'गुलाम' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दर्शकों ने उन्हें बतौर अभिनेता काफी सराहा था।
विज्ञापन
Deepak Tijori talks about his struggle as a independent producers and how he is struggling for distribution
दीपक तिजोरी - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपक तिजोरी ने अपने करियर में कई फिल्मों का निर्देशन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'टिप्सी' उनके निर्देशन में छठी फिल्म है। दीपक कहते हैं, 'मैं हमेशा नए विषयों पर फिल्म बनाने की कोशिश करता हूं। ऐसे विषय जिनपर लोग फिल्में बनाने से हिचकते हैं। मैंने जब स्वतंत्र रूप से फिल्में बनाने का निर्णय लिया था तभी मैंने तय कर लिया था कि मैं टिपकल बॉलीवुड फिल्में नहीं बनाऊंगा। मैंने हमेशा से अलग विषयों पर काम किया है। मेरी पहली पहली फिल्म स्ट्रिपर्स के बारे में थी और आगे भी मेरी यही कोशिश रहेगी'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed