फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: बेबीमून मनाने के बाद लौटे दीपिका और रणवीर, एयरपोर्ट पर होने वाले पापा पत्नी को संभालते आए नजर

Tue, 25 Jun 2024 08:49 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 25 Jun 2024 08:49 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted at Mumbai airport smiling holding hands post babymoon in London
दीपिका और रणवीर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों जल्द ही पहली बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। पिछले दिनों दोनों स्टार्स बेबीमून मनाने के लिए लंदन गए थे। अब रणवीर और दीपिका बेबीमून मना कर भारत लौट आए हैं। दोनों को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका एक-दूसरे के हाथों को थामें नजर आ रहे थे--

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted at Mumbai airport smiling holding hands post babymoon in London
दीपिका और रणवीर - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप में दीपिका पादुकोण और रणवीर को एक-दूसरे का हाथ थामें एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा जा सकता है। दोनों साथ चलते हुए एक-दूसरे से कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। कार की तरफ बढ़ते हुए रणवीर और दीपिका ने कैमरे की तरफ मुस्कुरा कर भी देखा।
Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted at Mumbai airport smiling holding hands post babymoon in London
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह दीपिका का हाथ थामें काफी खुश दिखाई दे रहे थे। जब दीपिका कार में बैठ गई तब उन्होंने कार का दरवाजा उनके लिए बंद किया। इस दौरान दीपिका धीरे से उन्हें थैंक्स बोलती नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted at Mumbai airport smiling holding hands post babymoon in London
दीपिका और रणवीर - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं और इस दौरान उन्होंने अपने लुक को काफी कैजुअल रखा है। वे अक्सर ब्लैक आउटफिट में स्पॉट की जाती हैं। आज भी उन्होंने मैचिंग लेदर जैकेट, ट्राउजर और सफेद स्नीकर्स के नीचे काले रंग का टॉप पहना था। वहीं रणवीर सिंह भी ब्लैक आउटफिट में जंच रहे थे। दोनों ने गहरे रंग का धूप का चश्मा भी पहन रखा था। 
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh spotted at Mumbai airport smiling holding hands post babymoon in London
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। इस फिल्म में दीपिका अमिताभ बच्चन और प्रभास के संग नजर आएंगी। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed