सब्सक्राइब करें

DeepVeer : प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार दिखे दीपिका-रणवीर, एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ थामे आए नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 29 Feb 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
DEEPIKA PADUKONE RANVEER SINGH FLYING TO JAMNAGAR FOR PRE WEDDING FUNCTION OF ANANT AMBANI RADHIKA MERCHANT
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने फैंस को खुशखबरी दी है। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। अब प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने पहली बार पब्लिक अपीयरेंस की है। दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे हैं।

Trending Videos
DEEPIKA PADUKONE RANVEER SINGH FLYING TO JAMNAGAR FOR PRE WEDDING FUNCTION OF ANANT AMBANI RADHIKA MERCHANT
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। तीन दिवसीय उत्सव 1 मार्च से शुरू होगा और 3 मार्च तक चलेगा। इसकी शुरुआत अंबानी परिवार ने बुधवार रात 'अन्न सेवा' के साथ कर दी। सितारों के जामनगर पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच आलिया-रणबीर के बाद अब दीपिका और रणवीर भी शादी में शरीक होने के लिए पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
DEEPIKA PADUKONE RANVEER SINGH FLYING TO JAMNAGAR FOR PRE WEDDING FUNCTION OF ANANT AMBANI RADHIKA MERCHANT
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका और रणवीर का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया है। कपल को फूलों का गुलदस्ता दिया गया। इसके साथ ही मिठाई भी खिलाई गई। सभी दीपिका-रणवीर को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे थे और दोनों सभी का धन्यवाद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। दोनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग भी कर रहे थे।

DEEPIKA PADUKONE RANVEER SINGH FLYING TO JAMNAGAR FOR PRE WEDDING FUNCTION OF ANANT AMBANI RADHIKA MERCHANT
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इससे पहले दीपिका की प्रेग्नेंसी के बारे में अफवाहें थीं, जब उन्हें बाफ्टा में शिमरी साड़ी में क्लिक किया गया था। अभिनेत्री ने वोग के साथ पहले एक साक्षात्कार में मां बनने के बारे में भी खुलकर बात की थी, "बिल्कुल, रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।"

विज्ञापन
DEEPIKA PADUKONE RANVEER SINGH FLYING TO JAMNAGAR FOR PRE WEDDING FUNCTION OF ANANT AMBANI RADHIKA MERCHANT
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'जवान' में नजर आई थीं। अब वह रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। वहीं, रणवीर सिंह को आखिरी बार करण जौहर निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। वह भी रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आएंगे। अभिनेता के पास फरहान अख्तर की डॉन 3 भी है।

Shah Rukh Khan: गौरी के प्यार में दीवाने शाहरुख ने तीन बार रचाई शादी, अभिनेता के दोस्त विवेक का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed