शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनीत देवा 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। जब से इसकी घोषणा हुई है, तब से यह फिल्म काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों का और उत्साह बढ़ाने के लिए शाहिद कपूर ने 'देवा' के सेट से एक झलक साझा की है, जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की झलक दिखाई है। अभिनेता ने इसे खास एहसास बताया।
Deva: पूरी हुई 'देवा' की शूटिंग, शाहिद कपूर ने फिल्म की टीम के साथ मजेदार अंदाज में मनाया जश्न, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज गुरुवार, 5 सितंबर को शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। क्लिप में अभिनेता को फिल्म 'कमीने' के गाने 'धन ते नान' पर दिल खोलकर नाचते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने फिल्म 'देवा' की शूटिंग पूरी कर ली है और इसी खुशी में वे टीम और कास्ट के साथ इस गाने पर जमकर थिरकते हुए नजर आए।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)
वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'जब देवा ने 'धन ते नान' किया। किसी फिल्म को रैप करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता। यह एक बहुत ही खास एहसास था। यह आपको एक झटका देने आ रहा है। यह उस फिल्म का रैप है, जिसने मुझसे सबकुछ छीन लिया। मैं इसे 14 फरवरी को आप सभी के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर सकता।'
बीते दिन यानी 4 सितंबर, 2024 को देवा के प्रोडक्शन हाउस रॉय कपूर फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने अपनी स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें शाहिद और पूजा टेबल पर रखे दो बड़े केक काटते हुए दिखाई दे रहे थे, जिनमें से एक पर 'भसड़' लिखा था, वहीं दूसरे पर 'मचा' लिखा था। अभिनेता ने कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ मिलकर समारोह का आनंद लिया।
A post shared by Roy Kapur Films (@roykapurfilms)
इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया था, 'उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'देवा भसड़ मचा, सॉन्ग रैप। इसके साथ एक फायर इमोजी भी साझा की थी। जश्न से गैंग की एक और तस्वीर शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने एक पोस्ट में लिखा, 'और यह खत्म हो गया। जल्द ही देवा के धमाकेदार एक्शन को देखने के लिए तैयार हो जाइए।' रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियोज व रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित 'देवा' में शाहिद कपूर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। 'देवा' 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'