सब्सक्राइब करें

Sector 36 Official Trailer: मैडॉक की नई फिल्म का ट्रेलर जारी, खूंखार अंदाज में नजर आए विक्रांत मैसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Sep 2024 02:27 PM IST
विज्ञापन
Sector 36 Official Trailer: Vikrant Massey Deepak Dobriyal Dinesh Vijan Netflix India Movie
सैक्टर 36 ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विक्रांत मैसी की अगली फिल्म 'सैक्टर 36' है। आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म इस महीने ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर काफी खतरनाक है। बच्चों का अपहरण कर उन्हें मार देने की घटना पर आधारित फिल्म का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। विक्रांत के साथ फिल्म में दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका में हैं।

Trending Videos
Sector 36 Official Trailer: Vikrant Massey Deepak Dobriyal Dinesh Vijan Netflix India Movie
'सैक्टर 36' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म का ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल एक बेचैन कर देने वाले सच का खुलासा करने के लिए खतरनाक चूहा-बिल्ली की रेस में....सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sector 36 Official Trailer: Vikrant Massey Deepak Dobriyal Dinesh Vijan Netflix India Movie
'सैक्टर 36' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

ट्रेलर में दीपक डोबरियाल एक पुलिस ऑफिस की भूमिका में हैं। वहीं, विक्रांत एक शातिर किडनैपर के रोल में हैं। ट्रेलर की शुरुआत पुलिस थाने के दृश्य से होती है, जहां विक्रांत से पूछताछ की जाती है। एक बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर अगवा किए जाने का दृश्य है। इसके बाद कई ऐसे दृश्य हैं, जो दिमाग हिला देंगे। 
Anubhav Sinha: 'रा.वन' के बाद एक और सुपरहीरो फिल्म बनाने के लिए तैयार अनुभव सिन्हा, संकेत से बढ़ाया उत्साह
 
Sector 36 Official Trailer: Vikrant Massey Deepak Dobriyal Dinesh Vijan Netflix India Movie
'सैक्टर 36' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

इन दिनों जबर्दस्त चर्चा बटोर रही श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' की निर्माता कंपनी मैडॉक 'सैक्टर 36' को लेकर आ रही है। इसकी कहानी कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित निठारी गांव में हुई भीषण हत्याओं पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर ने किया है।
Esha Deol: पहली फिल्म के बाद मां हेमा मालिनी से तुलना किए जाने पर निराश थीं एशा देओल, बोलीं- दबाव महसूस हुआ

विज्ञापन
Sector 36 Official Trailer: Vikrant Massey Deepak Dobriyal Dinesh Vijan Netflix India Movie
'सैक्टर 36' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस फिल्म में विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल के अलावा आकाश खुराना, दर्शन जरीवाला, बहारुल इस्लाम और इप्शिता चक्रवर्ती सिंह जैसे सितारे नजर आएंगे। बोधायन रॉयचौधरी की लिखी गई फिल्म में एडिटिंग ए श्रीकर प्रसाद ने की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed