दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में दिल-लुमिनाती टूर के भारतीय चरण की शानदार शुरुआत की। गायक ने दिल्ली में लगातार दो दिन तक परफॉर्म किया। दूसरे दिन उन्होंने स्टेज पर एक महिला प्रशंसक को इक्क कुड़ी गाना डेडिकेट किया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशंसक सिंगर की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने महिला फैन को डेडिकेट किया गाना, स्टेज पर बुलाकर कहा- ऐ कुड़ी मेरे लिए रब है
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में, इंस्टाग्राम पर 27 अक्तूबर को आयोजित अपने दिल्ली शो का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे खुशी नाम की एक फैन को स्टेज पर बुलाते नजर आए। उन्होंने खुलासा किया कि वे अपने सभी फैंस को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हुआ दिलजीत का वीडियो
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में, इंस्टाग्राम पर 27 अक्तूबर को आयोजित अपने दिल्ली शो का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे खुशी नाम की एक फैन को स्टेज पर बुलाते नजर आए। उन्होंने खुलासा किया कि वे अपने सभी फैंस को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और बताया कि खुशी ने उनका बहुत साथ दिया। दिलजीत ने कहा, "ऐ कुड़ी मेरे लिए रब है।"
फैन को डेडिकेट किया गाना
दिलजीत ने आगे अपनी फैन का आभार व्यक्त किया और इक्क कुड़ी गीत को उन्हें डेडिकेट किया। जब उन्होंने यह गाना गाया, तो कैमरे ने दर्शकों को कैद कर लिया। कई लोग अपने आंसू पोंछते और स्टेडियम के माहौल का आनंद लेते देखे गए। वीडियो में दिलजीत प्रशंसक को अपनी जैकेट पहनाते भी नजर आए। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, "इक्क कुड़ी।"
View this post on Instagram
A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)
नेटीजंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
नेटीजंस ने दिलजीत दोसांझ के इस कदम की तारीफ करते हुए पोस्ट के कमेंट सेक्शन को भर दिया। एक यूजर ने कहा, “खुशी, भगवान की पसंदीदा होने पर कैसा लगता है?” जबकि दूसरे ने लिखा, “दिलजीत ने उनकी जिंदगी को इतना खास बना दिया।” एक और यूजर ने लिखा, “'एक अच्छी सोल हर दिल पर अपनी छाप छोड़ती है।' एक फैन ने लिखा, “लव यू पाजी.. इसलिए हम आपको डाउन टू अर्थ हीरो कहते हैं।”
जारी रखेंगे अपना टूर
दिल्ली में परफॉर्म करने के बाद दिलजीत दोसांझ ने जयपुर में शो किया। मारवाड़ी फैन के साथ खास पल शेयर करते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दिलजीत अब अबू धाबी गए हैं, जिसके बाद वे भारत में अपना टूर जारी रखेंगे।
Shahrukh Khan: सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत दर्ज