{"_id":"672b3d572e39a61b990ca755","slug":"kamal-haasan-birthday-special-know-about-his-seven-movies-got-nomination-for-oscar-see-list-2024-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kamal Haasan Bday: कमल हासन की सात फिल्में ऑस्कर के लिए हो चुकी हैं नामांकित, देखें कौन-कौन हैं सूची में शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kamal Haasan Bday: कमल हासन की सात फिल्में ऑस्कर के लिए हो चुकी हैं नामांकित, देखें कौन-कौन हैं सूची में शामिल
Thu, 07 Nov 2024 11:56 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:56 AM IST
सार
Kamal Haasan Bday: कमल हासन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक ने उनके अभिनय और फिल्मों को सराहा है। आज कमल के जन्मदिन के अवसर पर उनकी उन फिल्मों के बारे में जानेंगे जो ऑस्कर के लिए नामांकन प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन
कमल हासन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज अभिनेता कमल हासन आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। कमल हासन फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी अदाकारी के कायल बड़े-बड़े सितारे भी हैं। साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों तक वह अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। प्रशंसक उन्हें देवता की तरह पूजते हैं। दिग्गज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की। वहीं, वर्ष 1975 में 'अपूर्वा रागांगल' से उन्होंने डेब्यू किया था। एक दौर था जब कमल हासन की फिल्में सिनेमाघरों में लगती थी तो लोग पागलों की तरह उनकी फिल्म देखने के लिए दौड़ पड़ते थे। कमल की फिल्मों को समीक्षकों की भी खूब सराहना मिली। कमल हासन बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार हैं। वह अभिनेता के साथ-साथ निर्माता, निर्देशक, गायक, गीतकार और पटकथा लेखक भी हैं। व्यक्तिगत रूप से उन्हें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। उनकी अदाकारी और कहानियों की बदौलत उनकी सात फिल्में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुईं। आज उनकी उन्हीं सात फिल्मों के बारे में जानेंगे….
कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
हे राम
वर्ष 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘हे राम’ का निर्देशन, लेखन और अभिनय कमल हासन ने किया था। यह फिल्म तमिल-हिंदी द्विभाषी थी और इसमें कमल हासन के साथ शाहरुख खान, वसुंधरा दास और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया था। यह फिल्म 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन और स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी की हत्या के कारणों को दर्शाती है।
Local Folklore Films: जब पर्दे पर आईं लोककथाओं से सजी कहानियां, दर्शकों को मिला अनोखा सिनेमा देखने का आंनद

इंडियन
शंकर निर्देशित ‘इंडियन’ ने 1996 में सिनेमाघरों में दस्तक दिया था। इस फिल्म में कमल हासन, मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर और सुकन्या मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म सेनापति नामक स्वतंत्रता सेनानी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सेनापति रिश्वतखोरी की भ्रष्टाचार के खिलाफ है और उसे भारत से जड़ से खत्म करने के लिए कई हत्याएं करता है।

- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
कुरुथिपुनल
1995 में सिनेमेटोग्राफर पीसी श्रीराम ने इस फिल्म का निर्देशन किया। यह फिल्म एक एक्शन फिल्म है। फिल्म में कमल हासन, नासिर और अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह हिंदी फिल्म ‘द्रोहकाल’ की रीमेक है। यह फिल्म कमल हासन और अर्जुन द्वारा निभाए गए दो पुलिस अधिकारियों के बारे में है जो एक नक्सली आतंकवादी समूह और उनके नेता नासिर पर लगाम लगाना चाहते हैं।

कमल हासन-इंडियन 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थेवर मगन
‘थेवर मगन’ ने वर्ष 1992 सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसका निर्देशन भारतन ने किया था। फिल्म को कमल हासन ने लिखा था। कमल के साथ शिवाजी, रेवती, गौतमी, नासिर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक है और इसकी कहानी गांव के दो परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनके बीच की लड़ाई पूरे गांव को परेशानी में डाल देती है।