फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashvi Majmundar: कौन हैं काशवी? इनकी अदाकारी के सलमान भी कायल, 'सिटाडेल' में निभा रहीं सामंथा की बेटी का रोल

Thu, 07 Nov 2024 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

प्राइम वीडियो सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' आज 7 नवंबर को रिलीज हुई है। इसमें सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन लीड रोल में हैं। वे नाडिया सिंह के माता-पिता के रोल में हैं और सीरीज में नाडिया के बचपन का किरदार है। यह भूमिका जिस बच्ची ने अदा की है, उससे आपका परिचय कराते हैं...

विज्ञापन
Who Is Kashvi Majmundar playing samantha ruth prabhu childhood role in Citadel Honey Bunny Prime Video series
Kashvi Majmundar - फोटो : अमर उजाला

कोई फिल्म हो या सीरीज, दर्शकों का जितना ध्यान लीड स्टारकास्ट आकर्षित करती है, उतना ही चाइल्ड आर्टिस्ट भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। अपनी मासूमियत से वे दर्शकों पर छाप छोड़ने में किसी से पीछे नहीं। 'सिटाडेल: हनी बनी' में भी दर्शक एक नन्ही स्टार से रूबरू होंगे, जो सीरीज में सामंथा रुथ प्रभु की बेटी का किरदार अदा कर रही हैं। यानी नाडिया सिंह के बचपन का रोल कर रही हैं। नाम है काशवी मजूमदार। 'सिटाडेल' काशवी की डेब्यू सीरीज है। लेकिन, इससे पहले भी वे खूब लाइमलाइट में रही हैं। 


Salman Khan Movie Veer: क्यों फ्लॉप रही सलमान खान की 'वीर'? निर्देशक अनिल शर्मा बोले- वो सलमान साहब...

Who Is Kashvi Majmundar playing samantha ruth prabhu childhood role in Citadel Honey Bunny Prime Video series
नोरा फतेही के साथ काशवी - फोटो : इंस्टाग्राम

नोरा फतेही की खोज हैं काशवी
काशवी मूल रूप से दुबई से हैं। आठ वर्षीय काशवी राज और डीके की सीरीज 'सिटाडेल' में अपने अभिनय का हुनर दिखाएंगी। लेकिन, इससे पहले वे अपने डांस का हुनर दुनिया के सामने दिखा चुकी हैं। काशवी कमाल की डांसर हैं। साल 2022 के आईफा अवॉर्ड्स में उनका डांस सभी ने देखा। काशवी दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की खोज हैं। दरअसल, नोरा फतेही ने उन्हें 'डांस विद नोरा कॉन्टेस्ट' के जरिए लॉन्च किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pratyusha Parekh mom of Kashvi Majmundar✨⭐💫 (@kashvi.majmundar)

Who Is Kashvi Majmundar playing samantha ruth prabhu childhood role in Citadel Honey Bunny Prime Video series
सिटाडेल के इवेंट में काशवी - फोटो : इंस्टाग्राम

नोरा ने दिया मौका और खुल गई किस्मत
नोरा का यह कॉन्टेस्ट यूएई की किसी प्रतिभा को आगे बढ़ाने और आईफा अवॉर्ड्स नाइट स्टेज पर अपने साथ डांस करने का मौका देने के लिए था। काशवी ने इसमें बाजी मारी। काशवी ने गल्फ न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था,  'वह मेरी जिंदगी का सबसे शानदार दिन था, जब मैं नोरा मैम से मिली। मैं उन्हें सिर्फ अपने फेवरेट मूव्स दिखाना चाहती थी। वह बहुत कमाल की डांसर हैं'। काशवी ने आईफी 2022 में डांस परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। यहीं उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई।
Citadel Honey bunny: इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी 'सिटाडेल: हनी बनी', जानिए कैसी है फिल्म की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Kashvi Majmundar playing samantha ruth prabhu childhood role in Citadel Honey Bunny Prime Video series
सलमान खान के साथ काशवी - फोटो : इंस्टाग्राम

काशवी के लिए भाईजान ने किया सीट का प्रबंध
आईफा 2022 में सलमान खान भी काशवी की अदाकारी देख हैरान रह गए। उन्होंने काशवी की न सिर्फ तारीफ की, बल्कि उन्हें एडवांस में बर्थडे गिफ्ट भी दिया। भाईजान ने काशवी और उनकी मां के लिए आईफा में फ्रंट सीट पर बैठने का बंदोबस्त कराया, ताकि नन्ही स्टार अवॉर्ड नाइट का लुत्फ उठा सकें। काशवी ने अपना क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया, जिसमें सलमान खान और उनके बीच प्यारी बातचीत है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pratyusha Parekh mom of Kashvi Majmundar✨⭐💫 (@kashvi.majmundar)

विज्ञापन
Who Is Kashvi Majmundar playing samantha ruth prabhu childhood role in Citadel Honey Bunny Prime Video series
वरुण धवन-काशवी - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया स्टार हैं काशवी
काशवी सोशल मीडिया स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 175 हजार लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, यह पेज उनकी मां प्रत्यूषा पारेख मैनेज करती हैं। काशवी के इंस्टाग्राम पर उनके तमाम डांस रील्स हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनमें प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है। काशवी अपनी डेब्यू सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। वरुण धवन और सामंथा के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए एक इंटरव्यू में काशवी ने कहा, 'सीरीज में काम करने का अनुभव मजेदार रहा। मैं भाग्यशाली हूं कि राज और डीके सर के साथ काम करने का मौका मिला। मैंने वरुण भैया और सामंथा दीदी से बहुत कुछ सीखा। मैं बहुत उत्साहित हूं कि मेरा मैजिक दर्शकों पर चले'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed