{"_id":"672c4f254d4d31befc0f4304","slug":"sharda-sinha-death-folk-singer-last-rite-to-be-performed-with-full-state-honours-today-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharda Sinha: अपनी अंतिम यात्रा पर निकलीं बिहार की स्वर कोकिला, 'शारदा सिन्हा अमर रहें' के लगे नारे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sharda Sinha: अपनी अंतिम यात्रा पर निकलीं बिहार की स्वर कोकिला, 'शारदा सिन्हा अमर रहें' के लगे नारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:54 AM IST
सार
Sharda Sinha Last Rite: शारदा सिन्हा पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। गुलबी घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
1 of 5
शारदा सिन्हा के लोकप्रिय छठ गीत
- फोटो : इंस्टाग्राम @shardasinha_official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। एम्स दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया था कि लोक गायिका का मंगलवार रात को 'सेप्टीसीमिया' के कारण निधन हो गया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि पद्म भूषण पुरस्कार विजेता गायिका का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अब शारदा सिन्हा अपनी सभी की आंखे नम करके अपनी अंतिम यात्रा पर निकल गई हैं।
2 of 5
शारदा सिन्हा के छठ गीत
- फोटो : इंस्टाग्राम @shardasinha_official
लोगों ने लगाए ये नारे
गुलबी घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं। इस दौरान 'शारदा सिन्हा अमर रहें' और 'छठी मइया की जय' के नारे भी लगाए गए हैं।
3 of 5
शारदा सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीमारी से जूझ रही थीं गायिका
लोक संगीत की मधुर प्रस्तुतियों के लिए "बिहार कोकिला" के रूप में जानी जाने वाली शारदा सिन्हा को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था और अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा था। गायिका मल्टीपल मायलोमा, रक्त कैंसर के एक प्रकार से जूझ रही थीं, जिसने 2018 से उनके स्वास्थ्य को काफी प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शारदा सिन्हा के लोकप्रिय छठ गीत
- फोटो : इंस्टाग्राम @shardasinha_official
इस जगह किया जाएगा अंतिम संस्कार
उन्होंने छठ पूजा के पहले दिन अंतिम सांस ली, यह दिन उनके प्रशंसकों के लिए विशेष रूप से उनके प्रतिष्ठित छठ महापर्व गीतों के कारण महत्वपूर्ण है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा के एक बयान से पता चला कि परिवार ने उनका अंतिम संस्कार उसी स्थान पर करने का फैसला किया, जहां उनके पिता का अंतिम संस्कार पटना में किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
मनोज तिवारी, शारदा सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज तिवारी ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "शारदा सिन्हा का निधन एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार ने फैसला किया है कि उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ बिहार में किया जाएगा। यह मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने मेरे घर आने का वादा किया था, लेकिन अब वह वादा अधूरा रह जाएगा। भगवान उनके परिवार और उनसे प्यार करने वाले सभी लोगों को शक्ति दें।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।