फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dipika Chikhlia: 'राम तेरी गंगा मैली' का हिस्सा नहीं बन खुश हुई थीं दीपिका, बोलीं- फिर मैं सीता नहीं बन पाती

Mon, 27 May 2024 01:40 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 27 May 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
Dipika Chikhlia talks about says Ram Teri Ganga Maili says if I had done that then I would not have been Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में 'धरतीपुत्र नंदनी' ने अपने दो सौ एपिसोड पूरे किये हैं। दीपिका इस शो को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। अभिनेत्री से निर्माता बनी दीपिका को लोग आज भी 'रामायण' की 'सीता' के नाम से ही जानते हैं। दीपिका ने हाल ही में राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के बारे में बातें करती नजर आईं। 
Dipika Chikhlia talks about says Ram Teri Ganga Maili says if I had done that then I would not have been Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया आज से लगभग 36 साल पहले 'रामायण' में 'सीता' की भूमिका में नजर आई थीं। दर्शक आज भी उन्हें 'सीता' के रूप में याद करते हैं। दीपिका पुराने दिनों को यदा करते हुए कहती हैं, 'मैं उन दिनों कई छोटी-छोटी फिल्मों में काम कर रही थी, लेकिन मैं खुश नहीं थी'।  
Dipika Chikhlia talks about says Ram Teri Ganga Maili says if I had done that then I would not have been Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'तब मैंने 'रामायण' में काम नहीं किया था। मुझे किसी ने बताया कि राज कपूर अपनी आगामी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए एक नए चेहरे की तलाश में हैं। मैं जब उनसे मिलने गई तब उन्होंने मुझे देखकर कहा बेटे अभी आपकी उम्र सिर्फ 17 साल है, बाद में किसी और फिल्म में हम साथ काम करेंगे'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika Chikhlia talks about says Ram Teri Ganga Maili says if I had done that then I would not have been Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका चिखलिया आगे बताती हैं, 'मैं उनसे मिलने के बाद थोड़ी निराश जरूर हुई थी। फिर जब मैं 'राम तेरी गंगा मैली' को अपनी मां के साथ थियेटर में देखने गई थी। उस वक्त मैं सच में खुश हुई क्योंकि अगर मैंने वह फिल्म कर लिया होता तो मैं कभी भी 'सीता' नहीं बन पाती'। 
विज्ञापन
Dipika Chikhlia talks about says Ram Teri Ganga Maili says if I had done that then I would not have been Sita
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बताते चलें कि राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' अपने समय की काफी बोल्ड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अभिनेत्री मंदाकनी ने कई बोल्ड दृश्य दिए थे, जिसकी वजह से फिल्म को कई विवादों का सामना करना पड़ा था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed