फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhadak 2: करण जौहर ने किया 'धड़क 2' का एलान, इस साल इस तारीख को दस्तक देगी फिल्म

Mon, 27 May 2024 01:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 May 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Dharma Productions announce Siddhant Chaturvedi Triptii Dimri Dhadak 2 Directed by Shazia Iqbal
धड़क 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर ने 'धड़क 2' का आधिकारिक एलान कर दिया है। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी फिल्म में लीड भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा शाजिया इकबाल ने संभाला है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर फिल्म का आधिकारिक एलान किया है।

Karan Johar Dharma Productions announce Siddhant Chaturvedi Triptii Dimri Dhadak 2 Directed by Shazia Iqbal
धड़क 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। इसमें फिल्म का एक टीजर वीडियो साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'यह कहानी है थोड़ी अलग, क्योंकि एक था राजा, एक थी रानी-जात अलग थी...खतम कहानी'। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि फिल्म में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी।

Karan Johar Dharma Productions announce Siddhant Chaturvedi Triptii Dimri Dhadak 2 Directed by Shazia Iqbal
धड़क 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का टीजर देखकर लग रहा है कि किसी दुख भरी कहानी पर आधारित होगी। शुरुआत में खून से लिखा आता है, 'एक था राजा, एक थी रानी, जात अलग थी'। बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'जो सपना तुम देख रही हो विधि, उसमें मेरे लिए कोई जगह नही है।' जवाब मिलता है, 'तो फिर तुम ही बता दो नीलेश कि इन फीलिंग्स का क्या करूं?' गाना चलता है, 'दुनिया अलग है मेरी तुम्हारी- कैसे मिलेंगे आग और पानी'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Dharma Productions announce Siddhant Chaturvedi Triptii Dimri Dhadak 2 Directed by Shazia Iqbal
धड़क 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म को जी स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शन और क्लाउड 9 पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं। फिल्म को लेकर जानकारियां साझा की गई हैं। टीजर वीडियो देखकर लग रहा है कि यह एक ऐसी लव स्टोरी फिल्म लग रही है, जो सामाजिक प्रथाओं को चुनौती देती है। फिल्म में जाति और वर्गों में बंटे समाज की हकीकत को पेश किया गया है। 
Hrithik Roshan: रेहान के स्नातक समारोह में पहुंचे ऋतिक-सुजैन, बेटे की उपलब्धि पर गदगद हैं माता-पिता

विज्ञापन
Karan Johar Dharma Productions announce Siddhant Chaturvedi Triptii Dimri Dhadak 2 Directed by Shazia Iqbal
धड़क 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर के पोस्ट पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने पोस्ट हार्ट इमोजी पोस्ट कर रिएक्ट किया है। फिल्म का एलान होने पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स जान्हवी और ईशान को याद करते दिख रहे हैं। कुछ यूजर्स उत्साह जताते हुए दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म धमाका करेगी। एक यूजर ने लिखा, 'फाइनली एलान तो हुआ। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत की फिल्म कमाल करेगी, ये तय है'। 
Jahnvi Kapoor: जान्हवी ने 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की सफलता के लिए मांगी मंदिर में दुआ, बोलीं- मां श्रीदेवी..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed