फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: 'डेढ़ बीघा जमीन' पर 'इल्लीगल 3' और फुलेरा में होगी 'पंचायत', इस हफ्ते इन फिल्मों-सीरीज का जलवा

Mon, 27 May 2024 01:01 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 27 May 2024 01:01 PM IST
विज्ञापन
OTT release this week panchayat season 3 the first omen Swatantra Veer Savarkar Dedh Bigha Zameen Illegal 3
'डेढ़ बीघा जमीन'-पंचायत - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों को छोड़ आज के दौर में दर्शक ओटीटी की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। ओटीटी का क्रेज दर्शकों के बीच बढ़ता ही जा रहा है। कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्में देखने का लुत्फ नहीं उठा पाते, ऐसे में वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए यह हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।

OTT release this week panchayat season 3 the first omen Swatantra Veer Savarkar Dedh Bigha Zameen Illegal 3
पंचायत 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

पंचायत
'पंचायत' में इंजीनियरिंग स्नातक अभिषेक त्रिपाठी की कहानी दिखाई गई है, जो बेहतर नौकरी के विकल्पों की कमी के कारण उत्तर प्रदेश के एक सुदूर गांव फुलेरा में पंचायत सचिव बन जाता है। शो में जितेंद्र कुमार सचिव की भूमिका में हैं, जबकि रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैजल मलिक और सुनीता राजवर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'पंचायत सीजन 3' 28 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा।

OTT release this week panchayat season 3 the first omen Swatantra Veer Savarkar Dedh Bigha Zameen Illegal 3
इल्लीगल सीजन 3 - फोटो : ट्विटर

इल्लीगल 3
'इल्लीगल' एक लीगल ड्रामा है और इसमें नेहा शर्मा और अक्षय ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं। इसका तीसरा सीजन 29 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होगा। दर्शकों को इस सीरीज में भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT release this week panchayat season 3 the first omen Swatantra Veer Savarkar Dedh Bigha Zameen Illegal 3
द फर्स्ट ओमेन - फोटो : इंस्टाग्राम

द फर्स्ट ओमेन
'द फर्स्ट ओमेन' एक अमेरिकी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे रोम के एक चर्च में काम करने के लिए भेजा जाता है, लेकिन जब वह एंटीक्रिस्ट के जन्म को लाने की एक बुरी योजना का खुलासा करती है तो चीजें एक अंधेरे मोड़ पर आ जाती हैं। इसमें नेल टाइगर फ्री मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 30 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
OTT release this week panchayat season 3 the first omen Swatantra Veer Savarkar Dedh Bigha Zameen Illegal 3
डेढ़ बीघा जमीन - फोटो : इंस्टाग्राम

डेढ़ बीघा जमीन
'डेढ़ बीघा जमीन' में प्रतीक गांधी और खुशाली कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक मध्यम वर्गीय आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन के दहेज के लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहा है। यह 31 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed