{"_id":"6474940df532bb77ab0a9d8b","slug":"dipika-kakar-confirms-quit-acting-to-live-life-as-a-housewife-and-mother-broken-heart-of-fans-2023-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी में लिया बड़ा फैसला, एक्टिंग छोड़ने के एलान से तोड़ा फैंस का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी में लिया बड़ा फैसला, एक्टिंग छोड़ने के एलान से तोड़ा फैंस का दिल
छोटे पर्दे के पॉपुलर शो 'ससुराल सिमर का' में सिमर का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका पति शोएब इब्राहिम के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं, जिसकी झलकियां वह समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट और व्लॉग के जरिए दिखाती रहती हैं। इसी कड़ी में दीपिका के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है, साथ ही अपने बयान से हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं।
2 of 5
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रहीं दीपिका ने खुलासा किया है कि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद एक हाउस वाइफ और मां का जीवन जीना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया, 'मैं प्रेग्नेंसी के इस फेज का आनंद ले रही हूं और अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हूं। उत्साह दूसरे स्तर पर है।'
3 of 5
दीपिका कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मैंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और लगभग 10-15 वर्ष तक लगातार काम करती रही। जैसे ही मेरी प्रेग्नेंसी की यात्रा शुरू हुई, मैंने शोएब से कहा कि मैं काम नहीं करना चाहती और एक्टिंग छोड़ना चाहती हूं। मैं एक हाउस वाइफ और मां के रूप में जीवन जीना चाहती हूं।'
दीपिका कक्कड़ ने वर्ष 2023 के जनवरी महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट की एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'इस खबर को आप सभी के साथ कृतज्ञता, खुशी, उत्साह और घबराहट से भरे दिल के साथ साझा कर रही हूं। हमारी लाइफ का ये सबसे खूबसूरत फेज है। हां, हम अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। आपकी ढेर सारी दुआओं और प्यार की जरूरत है।' दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम के साथ 22 फरवरी 2018 को शादी के बंधन में बंधी थीं।
दीपिका कक्कड़ के करियर की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2010 में 'नीर भरे तेरे नैना देवी' में लक्ष्मी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' में रेखा के किरदार में नजर आईं। एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी शो 'ससुराल सिमर का' से हासिल हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।