बॉलीवुड हो या साउथ इंडस्ट्री यहां पर किसी न किसी अभिनेता या अभिनेत्री का बोलबाला होता है। फैंस भी इन्हें फॉलो करना काफी पसंद करते हैं। एक बार जिसने भी सिनेमा में अपने पांव जमा लिए, उसके बाद परिवारवाद शुरू हो जाता है और उनके बच्चे इस प्रथा को आगे बढ़ाते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा नहीं भी होता है। साउथ हो या बॉलीवुड यहां पर अच्छी फिल्मों के माध्यम से ही फैंस के दिलों में जगह बनाई जाती है। आज के इस लेख में हम आपको साउथ के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वर्षों से साउथ सिनेमा पर राज कर रहे हैं।
South Industry: साउथ इंडस्ट्री में चलता है इन परिवारों का दबदबा, अल्लू अर्जुन से चिरंजीवी तक का नाम है शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन
साउथ के दिग्गज अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अल्लू की साउथ में काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दे की अल्लू का पूरा परिवार ही साउथ सिनेमा से ताल्लुक रखता है। उनके दादा रामलिंगय्या भी साउथ के बड़े सुपरस्टार थे। यही नहीं, अभिनेता के पिता अल्लू अरविंद भी जाने माने निर्देशक थे।
चिरंजीवी
साउथ अभिनेता चिरंजीवी आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्में आज भी ऑडियंस की खूब तारीफें बटोरते हैं। अभिनेता के बेटे राम चरण भी साउथ सिनेमा का जाना माना नाम हैं और उनको फॉलो करने वाले लोगों के संख्या भी काफी बड़ी है। चिरंजीवी की बेटी भी कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं।
रजनीकांत
साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत ने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं। फैंस आज भी उनके स्टाइल को खूब फॉलो करते है। आपको बता दें कि रजनीकांत ने लता रजनीकांत से शादी की है। उनकी दो बेटियां भी हैं, ऐश्वर्य और सौंदर्य। ऐश्वर्य ने धनुष से शादी की, हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए।
कमल हासन
कमल हासन साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। कमल ने 1960 में साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। अभिनेता की दो बेटियां हैं, श्रुति हासन और अक्षरा हासन। दोनों ही साउथ सिनेमा का जाना माना नाम हैं। कमल हासन ने भी लंबे समय से साउथ सिनेमा पर अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है।