फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajesh Kumar: 'तब वेब शो का समय नहीं था', साराभाई वर्सेस साराभाई 2 की असफलता पर बोले राजेश कुमार

Mon, 29 May 2023 03:46 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 29 May 2023 03:46 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Kumar on the failure of Sarabhai vs Sarabhai 2 actor says It was not the time for web shows then
राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कल्ट शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई‘ ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। दर्शक इस शो को देखना काफी पसंद करते थे। शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसके अगले सीजन को भी लाया गया था। हालांकि, इसका दूसरा सीजन फैंस के बीच कुछ खास लोकप्रियता नहीं बटोरा और एक दिन अचानक शो बंद हो गया, जिसके बाद कई सवाल उठने लगे कि शो के ना चलने का आखिर क्या कारण था। अब राजेश कुमार ने इस बात से पर्दा उठाया है।

Rajesh Kumar on the failure of Sarabhai vs Sarabhai 2 actor says It was not the time for web shows then
राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2017 में  ‘साराभाई वर्सेस साराभाई‘ को डिजिटली स्ट्रीम किया गया था। मेकर्स को उम्मीद थी कि पहले सीजन की तरह ही दूसरा सीजन भी लोकप्रियता बटोरने में कामयाब होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और यह शो बुरी तरह फ्लॉप हुआ। अब इस शो में अपने अभिनय से मशहूर राजेश कुमार न अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

Raghav Juyal: फिल्म 'युध्रा' के लिए राघव जुयाल ने कसी कमर, ले रहे बॉक्सिंग का प्रशिक्षण

 

Rajesh Kumar on the failure of Sarabhai vs Sarabhai 2 actor says It was not the time for web shows then
राजेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, राजेश कुमार अपने शो ये मेरी फैमिली के प्रमोशन में बिजी थे । अभिनेता ने शो में बहुचर्चित रोसेश की भूमिका निभाई, जो अपने अजीबोगरीब तरीके से बात करने और खराब कविता के लिए मशहूर था। जब इंटरव्यू में अभिनेता से पूछा कि क्या टीम ‘साराभाई वर्सेस साराभाई‘ पर चर्चा कर रही है, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘उस बारे में बात नहीं हो रही है। चलो इंतजार करते हैं, जब होगा तब होगा।’

KRK: 'अब जवान की कहानी बताऊंगा और फिल्म को बर्बाद...', रेड चिली ने भेजा नोटिस तो बदजुबानी पर उतरे कमाल आर खान

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajesh Kumar on the failure of Sarabhai vs Sarabhai 2 actor says It was not the time for web shows then
‘साराभाई वर्सेस साराभाई‘ - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे सीजन के फ्लॉप होने पर राजेश ने कहा, ‘उस समय ओटीटी के लिए दीवानगी उतनी नहीं थी जितनी आज है। वैसे भी साराभाई अपने समय से आगे थे। 20 साल हो गए हैं और हम अभी भी इसके बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन जब ओटीटी की बात आई तो वह वेब शो के लिए सही समय नहीं था, लेकिन मेरा मानना है कि अगर कंटेंट अच्छा है तो उसे दर्शक मिल जाते हैं।’ 

अधेड़ उम्र में भी इतने फिट हैं ये सेलेब्स, युवाओं को देते हैं मात

विज्ञापन
Rajesh Kumar on the failure of Sarabhai vs Sarabhai 2 actor says It was not the time for web shows then
‘साराभाई वर्सेस साराभाई‘ - फोटो : सोशल मीडिया

अपने आगामी शो ये मेरी फैमिली के बारे में बात करते हुए राजेश ने कहा, ‘शो की स्थिति अलग लग सकती है क्योंकि यह वास्तविक विषयों पर आधारित है।  यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो परिवारों को एक साथ आने और कुछ देखने का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करता है। उम्मीद है दर्शकों को यह बहुत पसंद आएगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed