साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया था, जिससे फैंस के बीच उत्साह का माहौल था। वहीं, अब निर्देशक हरीश शंकर ने फिल्म को लेकर दिलचस्प जानकारी साझा की है।
Mr Bachchan: अजय की 'रेड' से किस तरह अलग है 'मिस्टर बच्चन'? रवि तेजा की फिल्म पर निर्देशक का मजेदार खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवि तेजा अभिनीत मिस्टर बच्चन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 14 अगस्त की शाम को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विशेष प्रीमियर आयोजित किए जाएंगे। टीम फिल्म के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अब तक रिलीज हुए तीन गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। हरीश शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म रेड की आधिकारिक रीमेक है।
हालांकि, सोशल मीडिया पर अब निर्देशक ने बताया है कि 'रेड' की रीमेक होने के बावजूद भी लोगों को 'मिस्टर बच्चन' क्यों देखनी चाहिए। एक यूजर ने हरीश शंकर से पूछा कि उन्हें मिस्टर बच्चन की फिल्म क्यों देखनी चाहिए, जबकि वे पहले ही बॉलीवुड फिल्म 'रेड' देख चुके हैं। इस हरीश शंकर ने जवाब दिया, 'मिस्टर बच्चन में भरपूर मनोरंजन है। इसमें गाने, हीरोइज्म, कॉमेडी और कई अन्य चीजें भी हैं, जिनकी आप सभी को उम्मीद है।'
ఇందులో మీకు కావలసినంత entertainment…. (Songs …
— Harish Shankar .S (@harish2you) August 3, 2024
Comedy, Heroism … ) ఇంకా బోలెడున్నాయి ఒచ్చేయండి చెప్తాను !! https://t.co/OwJ3IlQc8A
हरीश शंकर मूल फिल्मों के बेहतर संस्करण बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'गब्बर सिंह' से सभी को चौंका दिया, जो पावरस्टार पवन कल्याण की दमदार वापसी वाली फिल्म थी। वहीं अब ऐसा लग रहा है कि 'मिस्टर बच्चन' में रवि तेजा और मास डायरेक्टर फिर से अपना जादू चलाएंगे और यही मास महाराजा के प्रशंसक चाहते हैं। फिल्म रवि तेजा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी है। वहीं, भाग्यश्री बोरसे इस थ्रिलर फिल्म में रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म निर्देशक हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित है।
फिल्म में रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे के साथ सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है। अजय देवगन की 'रेड' का तेलुगु रूपांतरण 'मिस्टर बच्चन' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। 14 अगस्त को सभी जगह विशेष प्रीमियर होगा।