फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kabir Khan: कबीर खान ने कॉरपोरेट बुकिंग के बढ़ते चलन पर जताई चिंता, बोले- बॉक्स ऑफिस कमाई अब खेल बन गई है

Thu, 04 Jul 2024 12:22 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 12:22 PM IST
सार

कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो सितारे, निर्माता और निर्देशकों की नजर इसकी कमाई पर रहती है। जाहिर सी बात है कि फिल्म बनाने वाला इसे हिट होते हुए भी देखना चाहेगा। कई बार बॉक्स ऑफिस के आंकड़े प्रायोजित तरीके से बढ़ाए जाते हैं।

विज्ञापन
Director Kabir Khan spoke on the box office collection said industry become number oriented and its not right
कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kabirkhankk

कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो सितारे, निर्माता और निर्देशकों की नजर इसकी कमाई पर रहती है। जाहिर सी बात है कि फिल्म बनाने वाला इसे हिट होते हुए भी देखना चाहेगा और इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। मगर, हद तब होती है, जब कई बार बॉक्स ऑफिस के आंकड़े प्रायोजित तरीके से बढ़ाए जाते हैं और इसके लिए सहारा लिया जाता है कॉरपोरेट बुकिंग का। इसका चलन दिन पर दिन बढ़ रहा है। हाल ही में निर्देशक कबीर खान ने इस चलन पर चिंता जताते हुए कहा कि वे इसे सही नहीं मानते हैं।

Director Kabir Khan spoke on the box office collection said industry become number oriented and its not right
कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kabirkhankk

क्या है कॉरपोरेट बुकिंग?

कॉरपोरेट बुकिंग एक टर्म है, जिसमें किसी सितारे की फिल्म के बड़ी संख्या में टिकट वे सारे ब्रांड्स खरीदते हैं, जिनके लिए एक्टर एड करता है। मसलन कोई स्टार अगर 15 ब्रांड्स का अंबेसडर हैं। ऐसे में उसकी फिल्म रिलीज होने पर हरेक ब्रांड उसकी फिल्म के एक-एक करोड़ रुपये के टिकट खरीद लेता है और इसके कोड्स अपने ग्राहकों, डीलर्स आदि में फ्री में बांट देता है। इस तरह की जाने वाली टिकट बुकिंग को 'कॉरपोरेट बुकिंग' कहा जाता है। 

Director Kabir Khan spoke on the box office collection said industry become number oriented and its not right
कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kabirkhankk

कबीर खान इन दिनों फिल्म 'चंदू चैंपियन' के कारण चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कबीर खान से कॉरपोरेट बुकिंग पर पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि कमाई बढ़ाने का यह तरीका अविश्वास पैदा कर सकता है? जवाब में उन्होंने कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री आंकड़ों के इर्द-गिर्द घूमने लगी है, जिसे वो सही नहीं मानते हैं। कबीर ने पुराने समय को याद करते हुए कहा कि जब वो बड़े हो रहे थे तो उन्हें फिल्मों की पहले दिन की कमाई के बारे में कुछ भी पता नहीं होता था। कबीर ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि 'दीवार' या फिर 'शोले' फिल्म ने कितने पैसे कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Kabir Khan spoke on the box office collection said industry become number oriented and its not right
कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kabirkhankk

कबीर खान का कहना है कि फिल्म निर्माताओं और वितरकों को लगता है कि इससे उनके व्यापार में मदद होगी। ऐसा करके निर्माता या वितरक किसी को लूट भी नहीं रहे हैं, इसलिए इस मुद्दे पर उनकी खुद की कोई नैतिक स्थिति नहीं हैं। कबीर ने कहा, 'बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई अब एक खेल सा बन गया है, जिसे खेलने के लिए लोग आएंगे ही। उन्होंने कहा कि इन दिनों हर कोई कमाई के आंकड़ों की बात कर रहा है। इस मामले में उनका मानना है कि 90% लोग जानते ही नहीं है कि इसका असल में क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि कमाई को लेकर तरह-तरह के आंकड़े पेश किए जाते हैं और इस चक्कर में कॉरपोरेट और बल्क बुकिंग के जरिए कमाई के बड़े आंकड़े हासिल करने की कोशिश की जाती है।

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करने पहुंचे जस्टिन बीबर, पॉप सिंगर के साथ सजेगी शाम

विज्ञापन
Director Kabir Khan spoke on the box office collection said industry become number oriented and its not right
कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kabirkhankk

राजेश खन्ना के समय से शुरू हुआ ट्रेंड

आपको बता दें कि कॉरपोरेट बुकिंग का चलन आज शुरू नहीं हुआ है। कहा जाता है कि राजेश खन्ना के दौर से कॉरपोरेट बुकिंग की शुरुआत हुई। फिर गोविंदा ने भी खूब एडवांस बुकिंग में टिकटें खरीदीं। पहले ये चलन फिल्म के सितारों के बीच था। मगर, हाल के दिनों में फिल्म को चलवाने के लिए अब निर्माता भी इसमें कूद पड़े हैं। कबीर खान से पहले 'गदर' के निर्देशक अनिल शर्मा भी अप्रत्यक्ष रूप से कॉरपोरेट बुकिंग पर पर बोल चुके हैं। बीते वर्ष 'गदर 2' के समय भी 'ऑर्गेनिक कलेक्शन' और 'कॉरपोरेट बुकिंग' जैसे टर्म खूब चर्चा में आए।

Salaar 2: प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सलार 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed