फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: नाग अश्विन ने किया खुलासा, 'कल्कि 2898 एडी' में इसलिए नहीं दिखाया भगवान कृष्ण का चेहरा

Fri, 05 Jul 2024 10:40 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

इन दिनों सिनेमाघरों में 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म का ही नाम गूंज रहा है। 27 जून, 2024 को रिलीज होने के बाद से ही फिल्म ने टिकट खिड़की पर जलवा बिखेरना शुरू कर दिया था। इस फिल्म में कई पौराणिक किरदार देखने को मिले हैं, जिन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसा ही एक किरदार है भगवान कृष्ण, जिसे लेकर फिल्म के निर्देशक ने कुछ बातें साझा की है।

विज्ञापन
Director Nag Ashwin revealed why Lord Krishna's face was not shown in Kalki 2898 AD movie
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' में तमिल अभिनेता कृष्णकुमार बालासुब्रमण्यम ने भगवान कृष्ण का रोल किया है। दिलचस्प बात यह है कि उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। इसे लेकर कई दर्शकों के मन में सवाल भी उठ रहे हैं। अब खुद निर्देशक ने उनके सवालों का जवाब दे दिया है।

Director Nag Ashwin revealed why Lord Krishna's face was not shown in Kalki 2898 AD movie
नाग अश्विन - फोटो : इंस्टाग्राम@nag_ashwin

निर्देशक नाग अश्विन ने कृष्ण का चेहरा नहीं दिखाने की वजह बताते हुए कहा कि कृष्ण के किरदार को लेकर यह विचार था कि उन्हें बिना किसी पहचान के परदे पर पेश किया जाए और उन्हें निराकार ही रखा जाए। अगर चेहरा दिखा दिया जाता तो वो केवल एक व्यक्ति या एक अभिनेता बनकर रह जाता। नाग अश्विन ने कहा कि विचार यही था कि कृष्ण को गहरे रंग में दिखाया जाए और एक रहस्यमयी व्यक्ति के रूप में पेश किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Nag Ashwin revealed why Lord Krishna's face was not shown in Kalki 2898 AD movie
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

अभिनेता कृष्णकुमार का चेहरा नहीं दिखने के बावजूद दर्शक उनके काम की खूब सराहना कर रहे हैं। उनके किरदार के लिए अर्जुन दास ने अपनी आवाज दी है। 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन ने अभिनय किया है।

विज्ञापन
Director Nag Ashwin revealed why Lord Krishna's face was not shown in Kalki 2898 AD movie
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम

'कल्कि 2898 एडी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। वहीं, वैश्विक स्तर पर इसने 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म की कमाई को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि यह जल्द ही 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है।

IShowSpeed: नॉर्वे में भीड़ द्वारा हमला किए जाने से परेशान हुए आईशोस्पीड, बोले- 'मैं फिर कभी यहां नहीं आऊंगा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed