Kalki 2898 AD 2: 'कल्कि 2898 एडी 2' में नजर आएंगे विजय देवरकोंडा-दुलकर सलमान? नाग अश्विन ने उठाया राज से पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के साथ ही फिल्म के दूसरे भाग को लेकर दर्शकों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अब फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने फिल्म के अगले भाग के लिए कलाकारों की उपस्थिति के बारे में बात की। 'कल्कि 2898 एडी 2' में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिकाएं तो होंगी ही, लेकिन क्या विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान भी अगले भाग में नजर आएंगे? इस पर नाग अश्विन ने खुलकर बात की है।
हाल ही में दिए साक्षात्कार में नाग अश्विन ने 'कल्कि 2898 एडी 2' के बारे में बात की। नाग अश्विन से पूछा कि क्या कल्कि 2 में विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान नजर आएंगे। नाग अश्विन ने कहा, 'मेरा मतलब है कि वे अपनी भूमिका तक ही सीमित हैं। जाहिर है, इसे किसी और रूप में विस्तारित करना संभव है, खासकर दुलकर सलमान के लिए।'
नाग अश्विन ने कहा, 'लेकिन अभी तक, यह ऐसा ही है। मैंने कुछ फैन थ्योरीज पढ़ी हैं, जो इधर-उधर घूम रही हैं। वे बहुत बढ़िया हैं। अगर वे विचार समझ में आते हैं, तो निश्चित रूप से हां। अगर कोई बेहतर विचार या विचार का बीज है, तो मैं उन्हें शामिल करूंगा।' हंसते हुए उन्होंने कहा कि सभी लेखक लालची होते हैं।
फिल्म नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित है। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म के डायलॉग साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। संगीतकार संतोष नारायणन, छायाकार जोर्डजे स्टोजिलजकोविक और संपादक कोटागिरी वेंकटेश्वर राव तकनीकी टीम का हिस्सा हैं। वहीं, फिल्म के कलाकारों की बात करें तो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' प्रभास के साथ में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।