सब्सक्राइब करें

Aishwarya Shankar: निर्देशक शंकर की बेटी ऐश्वर्या ने की सगाई, रोहित दामोदरन से दो साल पहले हुआ था तलाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
Director Shankar daughter Aishwarya got engaged she was divorced from cricketer Rohit Damodaran two years ago
ऐश्वर्या शंकर और तरुण कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के स्टार निर्देशक शंकर अपनी अगली फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर चर्चा में हैं। कमल हासन स्टारर यह फिल्म में जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले शंकर के घर में इस समय खुशियों का माहौल है। हाल ही में शंकर की बड़ी बेटी ऐश्वर्या शंकर ने सगाई की है। ऐश्वर्या ने पिता शंकर के सहायक निर्देशक के तरुण कार्तिक के साथ शादी के बंधन में बधने का फैसला किया है। दोनों की सगाई की तस्वीर शंकर की छोटी बेटी अदिति ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Trending Videos
Director Shankar daughter Aishwarya got engaged she was divorced from cricketer Rohit Damodaran two years ago
ऐश्वर्या शंकर और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ऐश्वर्या शंकर की दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इससे पहले जून 2021 में उन्होंने राज्य स्तरीय क्रिकेटर रोहित दामोदरन से शादी की थी। कोरोना काल होने की वजह से इस जोड़ी ने महाबलीपुरम के एक लक्जरी रिसॉर्ट में सादे समारोह में शादी रचाई थी। शादी में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और तमिल उद्योग के कई बड़े चेहरे समारोह में शामिल हुए थे।
Ranbir Kapoor: 'सुनाई दे रहा है, बेहरा..', अवॉर्ड शो में करण जौहर पर बरसे रणबीर! जवाब सुन हैरान हुए निर्माता

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Shankar daughter Aishwarya got engaged she was divorced from cricketer Rohit Damodaran two years ago
ऐश्वर्या और रोहित की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के कुछ समय बाद रोहित विवादों में घिर गए। एक 16 साल की लड़की ने क्रिकेट कोच थमराई कन्नन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जिसमें कथित तौर पर रोहित का नाम भी शामिल था। शंकर मई 2022 में बेटी की शादी के लिए फिल्म उद्योग को आमंत्रित कर एक भव्य रिसेप्शन की योजना बना रहे थे, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने अचानक रिसेप्शन रद्द कर दिया। इसके बाद ऐश्वर्या और रोहित का तलाक हो गया।
Vidyut Jammwal: विद्युत जामवाल का ‘क्रैक’ से पहले का बॉक्स ऑफिस हिसाब किताब, एक्शन हीरो की यूएसपी फिर कसौटी पर

Director Shankar daughter Aishwarya got engaged she was divorced from cricketer Rohit Damodaran two years ago
परिवार के साथ ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया

अब ऐश्वर्या फिर से अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। 'विरुमन' और 'मावीरन' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाली शंकर की छोटी बेटी अभिनेत्री अदिति शंकर ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहन की सगाई की तस्वीर साझा की है। तस्वीरें शेयर करते हुए अदिति ने लिखा, 'दुनिया में मेरे दो पसंदीदा लोगों के साथ सुंदर और यादगार दिन है'।
People's Choice Awards 2024: पीपुल्स च्वाइस अवार्ड्स में 'बार्बी' का रहा जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Director Shankar daughter Aishwarya got engaged she was divorced from cricketer Rohit Damodaran two years ago
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल निर्देशक शंकर 'इंडियन' की सीक्वल 'इंडियन 2' को लेकर सुर्खियों में है। इंडियन साल 1996 में रिलीज हुए एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। सीक्वल में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, रकुल प्रीत सिंह, नेदुमुदी वेणु महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा शंकर अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' के लिए भी तैयार हैं। इसमें राम चरण, कियारा आडवाणी और सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म चुनावी सुधार के विषय पर आधारित है। इसमें राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

Varun Dhawan Natasha Dalal: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए वरुण-नताशा, चेहरे पर नजर आई माता-पिता बनने की खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed