फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies/Series on Rural life: जब निर्देशकों ने दिखाई ग्रामीण कहानियां, सादगी और सरलता से जीता दर्शकों का दिल

Sat, 01 Jun 2024 12:10 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 01 Jun 2024 12:10 PM IST
सार

बीते कुछ समय से फिल्मों और वेब सीरीज में गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानियों का चलन काफी बढ़ा है।आज हम इस लेख में बात करेंगे उन निर्देशकों की, जिन्होंने अपनी फिल्मों या सीरीज में गांव की खूबसूरती को दिखाया और उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार भी मिला। 

विज्ञापन
Directors of Panchayat Laapataa Ladies Nadiya Ke Paar shown rural life on screen including Deepak Kumar Mishra
जब कैमरे पर दिखीं ग्रामीण कहानियां - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कुछ समय से फिल्मों और वेब सीरीज में गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानियों का चलन काफी बढ़ा है। दर्शक भी गांव की सादगी और सरलता भरी कहानियों को पसंद कर रहे हैं। हाल में ही रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज इसका प्रमाण है। इस फिल्म में गांव की मिट्टी से जुड़े किरदार देखने को मिलते हैं, जिनकी सादगी और सरलता दर्शकों के दिल में उतर जाती है। आज हम इस लेख में बात करेंगे उन निर्देशकों की, जिन्होंने अपनी फिल्मों या सीरीज में गांव की खूबसूरती को दिखाया और उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार भी मिला। 


तलाक ले रही हैं नीति? अभिनेत्री की शादी में चार साल बाद हुई अनबन

Directors of Panchayat Laapataa Ladies Nadiya Ke Paar shown rural life on screen including Deepak Kumar Mishra
पंचायत 3 पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक कुमार मिश्रा- 'पंचायत' 
यह भारतीय ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित एक वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। इसकी कहानी उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव में कार्यरत इंजीनियरिंग की पढ़ाई किए एक युवा पर आधारित है, जो बेहतर नौकरी की तलाश में ग्राम पंचायत का सचिव बन कर अपना पदभार संभालता है। इस दौरान वह गांव के बाकी लोगों से मिलता है और फिर कहानी हास्य और भावुक दृश्यों के साथ आगे बढ़ती है। सीरीज के मुख्य कलाकारों में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैजल मलिका आदि नजर आए हैं। सीरीज का निर्माण द वायरल फीवर ने किया है। हाल में ही इस सीरीज का तीसरा सीजन पंचायत 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च हुआ है। 
Bujji and Bhairava: दर्शकों को भा गई 'बी एंड बी: बुज्जी और भैरव', अगला एपिसोड जल्द रिलीज करने की मांग

Directors of Panchayat Laapataa Ladies Nadiya Ke Paar shown rural life on screen including Deepak Kumar Mishra
लापता लेडीज पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण राव- 'लापता लेडीज'
किरण राव निर्देशित फिल्म ने इस साल काफी चर्चा बटोरी है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। फिल्म एक काल्पनिक ग्रामीण गांव की कहानी है, जिसमें गांव का एक युवक अपनी नई दुल्हन से शादी कर ट्रेन से घर वापस जा रहा होता है। ट्रेन में और भी कई दुल्हनें होती है, जिन्होंने अपने चेहरे को घूंघट से ढंक रखा होता है। युवक ट्रेन से उतरते वक्त गलती से दूसरी दुल्हन के साथ उतर जाता है। इसके बाद पूरे फिल्म में दोनों के वापस मिलने की यात्रा को दिखाया गया है। इस दौरान फिल्म ग्रामीण मूल्यों के साथ-साथ वहां की रुढ़िवादी विचारों को भी तोड़ती नजर आती है। फिल्म में रविकिशन के अलावा सभी नवोदित कलाकार नजर आए थे। 
Sundar C: 'अरनमनई 4' के निर्देशक ने किया ये बड़ा खुलासा, विजय सेतुपति और राशि खन्ना से जुड़ा है मामला
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Directors of Panchayat Laapataa Ladies Nadiya Ke Paar shown rural life on screen including Deepak Kumar Mishra
फिल्म - जवान - फोटो : सोशल मीडिया

जवान 
पिछले साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था। फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को दिखाया गया था। किसानों की आत्महत्या और भ्रष्टाचार को भी प्रमुखता से दिखाया गया था। फिल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिकाओं में नजर आए थे। उन्होंने पिता-पुत्र की भूमिका निभाई थी।
Rajamouli Mahesh Babu: राजामौली और महेश बाबू की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग



 

विज्ञापन
Directors of Panchayat Laapataa Ladies Nadiya Ke Paar shown rural life on screen including Deepak Kumar Mishra
वेलकम टू सज्जनपुर का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब

श्याम बेनेगल- 'वेलकम टू सज्जनपुर'
वेलकम टू सज्जनपुर एक हिंदी भाषा की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में 'कर्तम भुगतम' अभिनेता श्रेयस तलपड़े और अमृता राव नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था। फिल्म की कहानी एक बेरोजगार ग्रेजुएट युवक की है, जो गांव के अशिक्षित लोगों के लिए पत्र लिखकर अपनी जीविका चलाता है। फिल्म ग्रामीण भारत के जीवन का एक व्यंग्यपूर्ण चित्रण करती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। 
पैपराजी के सामने विराट ने अनुष्का को दिया इस चीज का क्रेडिट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed