फिल्म इंडस्ट्री में राम गोपाल वर्मा, डेविड धवन, विक्रम भट्ट और सतीश कौशिक ऐसे नाम हैं, जिन्हें हर सिनेमा प्रेमी जानता है। इन सभी ने अपने करियर में कई फिल्में डायरेक्ट की, लेकिन बहुत ही कम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं। विक्रम भट्ट और राम गोपाल वर्मा ने तो 20 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। आइए जानते हैं, इन चारों के करियर का हिसाब-किताब।
Bollywood Directors: इन निर्देशकों के खाते में हैं कई फ्लॉप फिल्में, गिनती जानकर रह जाएंगे दंग
सतीश कौशिक ने पिछले साल दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निभाए किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। वो अभिनेता होने के साथ साथ निर्देशक भी थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम भट्ट
विक्रम भट्ट की पहचान हॉरर फिल्म फ्रेंचाइजी 'राज' से हैं। उन्होंने बतौर निर्देशक साल 1992 में 'जानम' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'मदहोश', 'फरेब', 'बंबई का बाबू', 'गुलाम', 'कसूर', 'आवारा पागल दीवाना', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'एतबार', 'एलान', '1920' और '1921' समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में 30 से ज्यादा फिल्में बनाईं और उनमें से 25 फ्लॉप रहीं।
राम गोपाल वर्मा
राम गोपाल वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'शिवा' से की थी। 'रंगीला', 'सत्या', 'कंपनी', 'सरकार' और 'रक्त चरित्र' उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 34 फिल्में बनाईं, जिसमें से 29 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं।
डेविड धवन
डेविड धवन को दर्शक कॉमेडी फिल्मों से जानते हैं। उन्होंने साल 1989 में फिल्म 'ताकतवार' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। डेविड की पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए थे। उन्होंने 'स्वर्ग', 'शोला और शबनम', 'साजन चले ससुराल', 'जुड़वा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'मुझसे शादी करोगी', 'पार्टनर' और 'जुड़वा 2' समेत कई फिल्में डायरेक्ट की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट की और 16 फ्लॉप हुईं।
सतीश कौशिक
सतीश कौशिक ने पिछले साल दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निभाए किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। वो अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक भी थे। हालांकि, बतौर निर्देशक उनका करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। साल 1993 में उन्होंने फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा से' निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन पहली ही फिल्म औंधे मुंह गिर गई थी। इसके बाद उन्होंने 'प्रेम', 'हम आपके दिल में रहते हैं', 'हमारा दिल आपके पास है', 'मुझे कुछ कहना है', 'बधाई हो बधाई', 'तेरे नाम', 'शादी से पहले', 'तेरे संग' और 'मिलेंगे मिलेंगे' समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी बनाई 10 फिल्में फ्लॉप हुई थीं।