फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Directors Superhit Debut Movies : इन निर्देशकों का हुआ शानदार आगाज, सुपरहिट रही पहली फिल्म

Sun, 12 May 2024 04:48 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 12 May 2024 04:48 PM IST
सार

कुछ ऐसे निर्देशक भी आए, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिल पर राज करने लगे। आज हम बात करेंगे उन निर्देशकों की, जिनकी पहली फिल्म ही सुपरहिट हो गई।

विज्ञापन
Directors Whose First Movie was Superhit Rajkumar Hirani Karan Johar Aditya Chopra Nitesh Tiwari
सुपरहिट पहली फिल्म देने वाले निर्देशक - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय फिल्मों में एक से बढ़कर एक निर्देशक आए, जिन्होंने कई बेहतरीन फिल्में बनाईं। कुछ निर्देशकों का कद इतने बड़ा हो गया कि दर्शक अभिनेता की वजह से नहीं, बल्कि उनके नाम से फिल्म देखने आने लगे। इन स्टार निर्देशकों की फिल्म के लिए किसी सितारे का होना मायने नहीं रखता, बल्कि दर्शकों के लिए वो स्वयं एक सितारे बन गए। वहीं, कुछ ऐसे निर्देशक भी आए, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिल पर राज करने लगे। आज हम बात करेंगे उन निर्देशकों की, जिनकी पहली फिल्म ही सुपरहिट हो गई।


Anupamaa: 'अनुपमा' के साथ पति को रोमांस करते देख चिढ़ जाती हैं गौरव खन्ना की पत्नी? बयान से मचाई हलचल

Directors Whose First Movie was Superhit Rajkumar Hirani Karan Johar Aditya Chopra Nitesh Tiwari
राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार हिरानी
इस कड़ी में पहला नाम है सुपरहिट निर्देशक राजकुमार हिरानी का। उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' साल 2003 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म से अभिनेता संजय दत्त मुन्ना भाई के रुप में काफी मशहूर हो गए। इसके बाद हिरानी ने 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'थ्री इडिएट्स', 'पीके', 'संजू' और 'डंकी' जैसी फिल्में बनाईं। उनकी अब तक की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई हैं। अब राजकुमार हिरानी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के साथ अपनी एक विशिष्ट पहचान बना ली है।

Alia Bhatt: 'काम जिंदगी का हिस्सा है पूरी जिंदगी नहीं, राहा पहली प्राथमिकता', बेटी के लिए उमड़ा आलिया का प्यार

 

Directors Whose First Movie was Superhit Rajkumar Hirani Karan Johar Aditya Chopra Nitesh Tiwari
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर
करण जौहर हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होंने साल 1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी नजर आई थी। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला। फिल्म उस वक्त तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में तीसरे नंबर पर थी। फिल्म का संगीत भी काफी हिट हुआ था। भारत के अलावा यह फिल्म विदेशो में भी खूब पसंद की गई थी। रिलीज के तीन साल बाद तक यह विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी रही थी। इस फिल्म के बाद से करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' आदि कई फिल्में बनाईं।
Dua Lipa: 'बिस्तर से उठ नहीं पाती थी, सब अपमानजनक था', खुद पर बने मीम्स और ट्रोलिंग पर छलका दुआ लिपा का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
Directors Whose First Movie was Superhit Rajkumar Hirani Karan Johar Aditya Chopra Nitesh Tiwari
आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से शुरूआत की थी। वर्ष 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म ने सफलता के कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म के गाने भी काफी ज्यादा पसंद किए गए थे। इसके बाद आदित्य चोपड़ा ने 'मोहब्बतें'' जैसी कई और फिल्में बनाईं। आदित्य चोपड़ा मशहूर निर्देशक यश चोपड़ा के पुत्र हैं। उन्होंने 'चांदनी', 'लम्हें', 'डर' जैसी फिल्मों में अपने पिता को असिस्ट भी किया था।
Laapataa Ladies: 'लापता लेडीज' की मुरीद हुईं जान्हवी कपूर, फिल्म का सीन साझा कर की तारीफ, बोलीं- दिल भर आया

विज्ञापन
Directors Whose First Movie was Superhit Rajkumar Hirani Karan Johar Aditya Chopra Nitesh Tiwari
नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

नितेश तिवारी
नितेश तिवारी हिंदी सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में से एक हैं। उनकी निर्देशन में बनी फिल्म 'दंगल' आज भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। नितेश ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत फिल्म 'चिल्लर पार्टी' से की थी। यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में कई बाल कलाकार और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। फिल्म का निर्माण सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इसे सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद नितेश तिवारी ने 'दंगल', 'छिछोरे' जैसी बेहतरीन फिल्में भी बनाईं। 
बेटी के साथ पहला मदर्स डे मना रहीं राम चरण की पत्नी उपासना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed