Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Divya Khosla Anil Kapoor Starrer Savi trailer launch Abhinay Deo Said Making a film is like running a family
{"_id":"664eb0719622aa10d80783fc","slug":"divya-khosla-anil-kapoor-starrer-savi-trailer-launch-abhinay-deo-said-making-a-film-is-like-running-a-family-2024-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Savi: ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक ने महिलाओं को बताया सबसे अधिक शक्तिशाली, 'सावि' के बारे में दी ये जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Savi: ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक ने महिलाओं को बताया सबसे अधिक शक्तिशाली, 'सावि' के बारे में दी ये जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 23 May 2024 08:27 AM IST
सार
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर की शुरुआत में दिव्या खोसला कैमरे में अपना बयान रिकॉर्ड करती हैं और कहती हैं कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो आप सब जानते हैं कि मैं एक क्रिमिनल हूं। इसके बाद वे अपनी कहानी की झलक दिखाती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सावि ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री दिव्या खोसला अपनी फिल्म 'सावि' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में दिव्या खतरनाक अवतार में नजर आई हैं। लोगों को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। ट्रेलर में दिव्या अनिल कपूर के साथ मिलकर साजिश के जाल बुनती हुई दिखाई दी हैं। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिस्म की पूरी टीम नजर आईं।
2 of 5
सावि
- फोटो : यूट्यूब: T-Series
फिल्म के निर्देशक अभिनय देव ने 'सावि' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कहा, 'फिल्म बनाना एक परिवार चलाने जैसा है। ये बिल्कुल भी आसान नहीं है। आप जब एक फिल्म बना रहे हैं, तो आप एक कहानी बता रहे हैं। वास्तविकता से बाहर एक जिंदगी की कहानी, फिल्म बनाना थोड़े समय के लिए एक परिवार के साथ रहने जैसा है। ऐसे में जब हर कोई खुशी से काम करता है, तो काम आसान हो जाता है।'
#WATCH | Mumbai: During the trailer launch of his new film 'Savi', Abhinay Deo, filmmaker says, " Making a film is like running a family...when you are making a film, you are telling a story, a story out of real life...Making a film is like having a family for a short period of… pic.twitter.com/WgdqyyrSS6
उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, ''सावि' एक साधारण लड़की की कहानी है, जिसकी एक अच्छा आदमी, एक अच्छा परिवार और एक अच्छी तरह से बसा हुआ घर जैसी कई इच्छाएं हैं। मगर, अपने जीवन के किसी मोड़ पर, उसे अपने पति के न्याय के लिए कदम उठाने की जरूरत होती है।' इसके साथ ही अभिनय ने कहा, 'हर महिला पुरुषों से कहीं ज्यादा शक्तिशाली होती है। उनके अंदर एक शक्ति होती है, जिसे वे किसी खास समय पर पहचानती हैं।'
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर की शुरुआत में दिव्या खोसला कैमरे में अपना बयान रिकॉर्ड करती हैं और कहती हैं कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो आप सब जानते हैं कि मैं एक क्रिमिनल हूं। इसके बाद वे अपनी कहानी की झलक दिखाती हैं। उनके पति को खून और ड्रग्स के इल्जाम में देश के सबसे बड़े जेल में बंद कर दिया जाता है। सावि यह जानती हैं कि उनका पति बेगुनाह है और ऐसे में वे पति को जेल तोड़कर बाहर लाने की योजना बनाती है।
विज्ञापन
5 of 5
सावि
- फोटो : सोशल मीडिया
सावि की इस खतरनाक साजिश को अंजाम देने के लिए उन्हें अनिल कपूर की मदद मिलती है। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दिलचस्प है। फिल्म में दिव्या के साथ अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 31 मई, 2024 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।