सब्सक्राइब करें

Divya Khosla: कौन हैं दिव्या खोसला? आलिया भट्ट की 'जिगरा' के कारोबार पर सवाल उठा ले लिया करण जौहर से पंगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 16 Oct 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Divya Khosla profile know about actress who claim karan johar alia bhatt jigra collection false copied to savi
दिव्या खोसला कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla

बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिसका कारण है फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर के साथ चल रहा उनका विवाद। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' को लेकर दिव्या और करण जौहर के बीच कोल्ड वॉर शुरू हो चुकी है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। दिव्या के निशाने पर करण के साथ-साथ आलिया भट्ट भी हैं, जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। दरअसल, हाल ही में दिव्या ने ‘जिगरा’ की कहानी उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सावि’ से मिलती-जुलती बताई थी। इसके साथ खाली थिएटर की तस्वीर साझा कर आलिया पर ‘जिगरा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया था। इसके के बाद से करण जौहर और दिव्या खोसला के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दोनों के बीच जुबानी जंग तीखी हो चुकी है और दिव्या शांत होने के मूड में नहीं हैं, बल्कि तीखे तेवर और शब्दों के वार से लगातार करण जौहर पर हमले कर रही हैं। यह पहली बार नहीं है, जब दिव्या ने खुलकर तीखे तेवर दिखाए हैं, इससे पहले भी वे कई मुद्दों पर अपनी राय रख चुकी हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Trending Videos
Divya Khosla profile know about actress who claim karan johar alia bhatt jigra collection false copied to savi
दिव्या खोसला - फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla

दिव्या खोसला अभिनेत्री और मॉडल के साथ-साथ एक निर्माता और निर्देशक भी हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1981 को हुआ था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी और बाद में कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'यारियां', 'सावि' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। 2003 में उन्होंने अभिजीत भट्टाचार्य द्वारा गाए गए संगीत वीडियो कभी यादों में आऊं में अभिनय किया। इसके बाद अभिनेत्री रूप जौहरी और कुणाल गांजावाला द्वारा गाए गए संगीत वीडियो 'जिद ना करो ये दिल का मामला है' में सलमान खान के साथ भी दिखाई दीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Khosla profile know about actress who claim karan johar alia bhatt jigra collection false copied to savi
दिव्या खोसला - फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla

उन्होंने 2004 में तेलुगु फिल्म 'लव टुडे' से मुख्य तौर पर अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अभिनय किया था। दिव्या ने 2005 में भूषण कुमार से शादी की, जो टी-सीरीज के प्रमुख हैं। उनके दो बच्चे हैं। इसके बाद उन्होंने अभिनय से एक लंबा ब्रेक ले लिया और निर्देशन पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने सिनेमैटोग्राफी और संपादन का कोर्स पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अगम कुमार निगम , जर्मेन जैक्सन, तुलसी कुमार और कुछ विज्ञापन फिल्मों के लिए संगीत वीडियो का निर्देशन किया। इसके बाद उन्होंने 2014 में हिमांश कोहल और रकुल प्रीत सिंह के साथ 'यारियां' से निर्देशक के तौर पर डेब्यू किया। दिव्या ने इस फिल्म के गानों की भी कोरियोग्राफी की।

Divya Khosla profile know about actress who claim karan johar alia bhatt jigra collection false copied to savi
सावि - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in

उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म 2016 में आई 'सनम रे' थी, जिसमें पुलकित सम्राट, यामी गौतम और उर्वशी रौतेला ने अभिनय किया था। खोसला ने 2017 में शॉर्ट फिल्म 'बुलबुल' के साथ अभिनय में वापसी की और निर्माता के रूप में भी काम किया। 2021 में उन्होंने सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम के साथ अभिनय किया। अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म 'सावि' में नजर आई थीं, जिसने दमदार सफलता हासिल की। नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म नंबर वन भी बनी थी।

विज्ञापन
Divya Khosla profile know about actress who claim karan johar alia bhatt jigra collection false copied to savi
दिव्या खोसला, करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla, @karanjohar

इस फिल्म में सावि अपने पति को बचाने के लिए मिशन पर निकलती है। इसी कारण फिल्म की कहानी 'जिगरा' के साथ मिलती है, जिसमें आलिया अपने भाई वेदांग को बचाने के लिए मिशन पर निकलती हैं। ऐसे में अब दिव्या ने दावा ठोका है कि 'सावि' की कहानी 'जिगरा' के निर्माताओं ने चुराई है और इसके कलेक्शन भी झूठे हैं। इस पर करण जौहर और दिव्या दोनों ही सोशल मीडिया पर तीखी बहस कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed