फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Do Aur Do Pyaar Teaser: जारी हुआ 'दो और दो प्यार' का टीजर, एक बार फिर दिखा विद्या बालन का बोल्ड अंदाज

Thu, 21 Mar 2024 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Mar 2024 12:20 PM IST
विज्ञापन
Do Aur Do Pyaar: Vidya Balan Pratik Gandhi Film Teaser out movie will Release on 19th April 2024
दो और दो प्यार - फोटो : इंस्टाग्राम

विद्या बालन और प्रतीक गांधी की आगामी फिल्म 'दो और दो प्यार' का टीजर आज जारी हो गया है। टीजर काफी मजेदार है। इसमें विद्या बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आई हैं। उनका किसिंग सीन भी है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Article 370: 'लोकसभा चुनाव के लिए कोई प्रोपेगेंडा नहीं है', यामी की आर्टिकल 370 के बचाव में उतरे वैभव तत्ववादी

Do Aur Do Pyaar: Vidya Balan Pratik Gandhi Film Teaser out movie will Release on 19th April 2024
'दो और दो प्यार' का टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

दो और दो प्यार में विद्या और प्रतीक के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी अहम किरदार में हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि विद्या बालन की जोड़ी सेंथिल राममूर्ति के साथ दिखाई गई है। वहीं इलियाना और प्रतीक गांधी एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं।  'दो और दो प्यार' अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

Do Aur Do Pyaar: Vidya Balan Pratik Gandhi Film Teaser out movie will Release on 19th April 2024
'दो और दो प्यार' - फोटो : सोशल मीडिया

शीर्षा गुहा ठाकुरता इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। यह इनकी डेब्यू फिल्म है। कहा जा रहा है कि 'दो और दो प्यार' साल 2017 में आई विदेशी फिल्म 'द लवर्स' की कहानी पर आधारित है। बुधवार को फिल्म से सभी सितारें को फर्स्ट लुक साझा किए गए थे। आज टीजर रिलीज किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Applause Entertainment (@applausesocial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Do Aur Do Pyaar: Vidya Balan Pratik Gandhi Film Teaser out movie will Release on 19th April 2024
'दो और दो प्यार' - फोटो : सोशल मीडिया

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से टीजर साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'इस गर्मी प्यार के साथ उस गर्मी को महसूस करें, जो हैरान करने वाली, भ्रमित करने वाली है और थका देने वाली है'।
Rani Mukerji: रानी मुखर्जी को लेकर भंसाली का ये खुलासा मालूम है? जानिए क्या कहते हैं इंडस्ट्री के दूसरे दिग्गज

विज्ञापन
Do Aur Do Pyaar: Vidya Balan Pratik Gandhi Film Teaser out movie will Release on 19th April 2024
'दो और दो प्यार' - फोटो : सोशल मीडिया

टीजर में विद्या बालन, प्रतीक, इलियााना और सेंथिल चारों सितारे काफी मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर देखने के बाद यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाकई, टीजर ने तो हैरान और भ्रमित कर दिया है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जज्बाती हो रहे हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'विद्या और सेंथिल के अंदाज ने फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है'।
Sara Ali Khan: महिला सशक्तिकरण पर हुआ सवाल तो बोलीं वो क्या होता है?, तिगमांशु ने जो कहा वो सच साबित कर दिखाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed