कृति सेनन इस वक्त हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। वह अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता से हर फिल्म के साथ दर्शकों के मन में अपनी छाप छोड़ती जा रही हैं। उन्हें 'बरेली की बर्फी' और 'मिमी' जैसी महिला प्रधान भूमिकाओं में काफी सराहना भी मिली। इसके अलावा उन्हें फिल्म मिमी में शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इस बीच अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि अभी भी उनका अपने पिता राहुल सैनन के साथ बैंक में एक ज्वाइंट बैंक अकाउंट है।
Kriti Sanon: कृति सेनन अपने पिता के साथ आज भी साझा करती हैं बैंक खाता, फिल्मों के चुनाव को लेकर भी कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दशक के अपने फिल्मी सफर में कृति सेनन ने कई सुपरहिट फिल्में की हैं। हाल में ही निखिल कामथ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि और फिल्मी करियर को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से कहूंगी कि मैं काफी भाग्यशाली रही हूं। मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हूं, लेकिन ऐसा नहीं है कि इसकी वजह से मुझे कभी काम करने की ज़रूरत महसूस हुई या पैसे कमाने के लिए सोचना पड़ा। मेरे पिता के साथ मेरा ज्वाइंट बैंक अकाउंट है। मुझे ये भी नहीं पता कि कितना पैसा आ रहा है और कितना जा रहा है।"
अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी होने के बावजूद वह काफी शांति और अच्छे से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एक वक्त वह ऐसे दौर में थीं कि उन्हें पता ही नहीं था कि क्या करना है। उन्होंने आगे कहा कि वह फिल्मों को लेकर चुनाव इस तरह से करती थीं कि क्या वह सेट पर अच्छा महसूस कर रही हैं या बस बहती चली जा रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं का हिस्सा बनने को लेकर कहा कि महत्वपूर्ण और गैर-महत्वपूर्ण भूमिकाओं के बीच संतुलन बना कर रखना उन्हें पसंद आता है। अभिनेत्री ने स्वीकार करते हुए कहा कि अधिकतर बड़ी परियोजनाएं सफल नहीं होतीं और उन्हें ऐसे में सेट पर होने का उत्साह भी महसूस नहीं होता।
Box Office Collection: दर्शकों पर छाया 'स्त्री 2' का खुमार, 'खेल खेल में' का नहीं चला जादू, जानें वेदा का हाल
कृति ने आगे बताया कि वह अपने निर्णय खुद लेते हुए बड़ी हुई हैं। अब उन्हें ये एहसास होता है कि उनके लिए क्या काम करता है और क्या नहीं। इस दौरान उन्होंने शांति को परिभाषित करते हुए बताया कि उनके लिए शांति एक ऐसी जगह है, जहां वो कुछ ऐसी चीजें चुन सकती हैं, जो वह करना चाहती हैं। बताते चलें कि अभिनेत्री ने साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
पैपराजी को धक्का देने के लिए सिक्योरिटी गार्ड पर भड़कीं प्रियंका
इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में वह अभिनेत्री काजोल देवगन के साथ दोबारा से नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'दिलवाले' में साथ काम कर चुकी हैं। इस फिल्म के साथ कृति बतौर निर्माता भी अपने करियर का आगाज कर रही हैं।
नहीं थम रही स्त्री 2 की रफ्तार, जानें खेल खेल में और वेदा की कमाई