फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Justin Bieber: जस्टिन बीबर के घर गूंजी किलकारी, पत्नी हैली बीबर ने बेटे को दिया जन्म, फैंस को दिखाई पहली झलक

Sat, 24 Aug 2024 09:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Aug 2024 09:52 AM IST
विज्ञापन
Justin Bieber and Hailey Bieber become proud parents Welcome Baby Boy shares first photo
जस्टिन बीबर, हैली बीबर - फोटो : सोशल मीडिया

पॉप स्टार सिंगर जस्टिन बीबर के घर किलकारी गूंजी है। वे पिता बन गए हैं। जस्टिन की पत्नी हैली बीबर ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने अपने नवजात शिशु की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। जस्टिन और हैली ने शादी के छह साल बाद अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। जस्टिन ने इस साल मई में यह जानकारी फैंस से साझा की थी कि वे और हैली जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।

Justin Bieber and Hailey Bieber become proud parents Welcome Baby Boy shares first photo
जस्टिन बीबर-हैली बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम

जस्टिन बीबर और हैली ने वर्ष 2018 में शादी रचाई। अब दोनों के जीवन का नया अध्याय शुरू हुआ है। बेटे के रूप में कपल के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जस्टिन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। साथ ही बच्चे का नाम भी बताया है। जस्टिन ने बच्चे की जो तस्वीर साझा की है, उसमें बच्चे के पैर दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'हमारे घर में तुम्हारा स्वागत है, बेबी'। जस्टिन ने बच्चे का नाम जैक ब्लूज बीबर (ACK BLUES BIEBER) रखा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

Justin Bieber and Hailey Bieber become proud parents Welcome Baby Boy shares first photo
जस्टिन और हैली के घर गूंजी किलकारी - फोटो : इंस्टाग्राम

 जस्टिन और हैली के घर आए नन्हे मेहमान की खबर पाकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। पोस्ट पर कमेंट बॉक्स में हर कोई बधाई दे रहा है। साथ ही बच्चे के नाम की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जस्टिन और हैली हम आपके लिए बेहद खुश हैं। हमें पता है कि आप बेहद शानदार अभिभावक बनेंगे। ईश्वर आपके परिवार की हमेशा रक्षा करें'। नन्हे जैक पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं।
Kriti Sanon: कृति सेनन अपने पिता के साथ आज भी साझा करती हैं बैंक खाता, फिल्मों के चुनाव को लेकर भी कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Justin Bieber and Hailey Bieber become proud parents Welcome Baby Boy shares first photo
जस्टिन और हैली - फोटो : इंस्टाग्राम

जस्टिन और हैली ने जुलाई में बहामास में सगाई करने के दो महीने बाद सितंबर, 2018 में न्यूयॉर्क सिटी कोर्ट हाउस में शादी की थी। जस्टिन ने एक बेहद निजी समारोह में यह शादी की थी। अपनी शादी की पहली सालगिरह पर दोनों ने दूसरी बार शादी रचाई थी। हैली अमेरिका की एक मशहूर मॉडल हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। 
Anees Bazmee: अनीस बज्मी ने अक्षय और सलमान की दिनचर्या पर की बात, बताया- दोनों के साथ करके मजा आता है

विज्ञापन
Justin Bieber and Hailey Bieber become proud parents Welcome Baby Boy shares first photo
अनंत-राधिका की संगीत में जस्टिन बीबर - फोटो : पीटीआई

जस्टिन बीबर की लोकप्रियता भारत में भी खूब है। भारत में अंग्रेजी गानों का चलन जस्टिन के गाने 'बेबी' से शुरू हुआ था। महज 20 की उम्र में ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले जस्टिन 39 वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी उन्होंने अपनी प्रस्तुति से खूब चर्चा बटोरीं।
Nari Hira Passed Away: फिल्म निर्माता व प्रकाशक नारी हीरा का मुंबई निधन, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed