फरहान अख्तर बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। वो बहुमुखी प्रतिभा के धनी इंसान हैं। फरहान एक सफल और मशहूर निर्देशक होने के बाद, एक निर्माता, लेखक, गीतकार, गायक और अभिनेता भी हैं। हाल में मशहूर निर्देशक फेय डिसूजा के साथ एक बातचीत में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'दिल चाहता है' को लेकर बात की। इस फिल्म से उन्होंने बतौर निर्देशक फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
Farhan Akhtar: 'दिल चाहता है' को लेकर फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा, आमिर के लिए अक्षय खन्ना ने दी थी ये कुर्बानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरहान अख्तर की पहली फिल्म 'दिल चाहता है' ने ही उन्हें काफी पहचान दिला दी थी। इस फिल्म से उन्होंने निर्देशक के तौर पर अपने करियर का आगाज किया था। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फेय डिसूजा के साथ इस बातचीत में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आमिर वाली खुशमिजाज आकाश मल्होत्रा की भूमिका पहले अक्षय खन्ना को दी गई थी। हालांकि, आमिर इस भूमिका को निभाना चाहते थे, जिसके बाद फिल्म की बेहतरी के लिए अक्षय खन्ना ने वो भूमिका आमिर के लिए छोड़ दी।
निर्देशक ने इस बातचीत के दौरान कहा, “जब मैं अक्षय खन्ना से दिल चाहता है के लिए मिला था, तो मैंने उन्हें आकाश की भूमिका की पेशकश की थी, जिसे आमिर ने निभाया। मैने, जब उस समय अक्षय से संपर्क किया, तो मैं दो अन्य युवा अभिनेताओं को लेना चाहता था। इस वजह से मैं ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन के पास गया, जो उस समय सिर्फ एक फिल्म पुराने थे, लेकिन उनके पास कुछ और फिल्में थी, इसलिए मुझे दिल चाहता है के लिए थोड़ी पुरानी पीढ़ी के अभिनेताओं को लेना पड़ा।”
फिल्म को लेकर अपनी यादें ताजा करते हुए फरहान ने बताया कि उन्होंने काफी भटकने के बाद आमिर खान को फिल्म की स्क्रिप्ट दिखाई। उन्होंने तब उनसे कहा कि चूंकि उन्होंने कई गंभीर भूमिकाएं की हैं, इसलिए वह आकाश की भूमिका निभाना चाहते हैं। फरहान ने आगे कहा, अक्षय ने शांति से मुझसे कहा कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई है और उन्हें पता है कि इसे बनाया जाना चाहिए। ऐसे अभिनेता मिलना दुर्लभ हैं, जो इतनी शालीनता से भूमिकाएं छोड़ देते हैं।"
कर्ली बाल और स्टाइलिश अंदाज से जन्नत ने जीता फैंस का दिल
फरहान ने इस दौरान शाहरुख की 'डॉन' को लेकर भी दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी उन्हें ऋतिक रोशन को ऑफर की थी। हालांकि, इसकी कहानी लिखते हुए वह बस शाहरुख खान के बारे में सोच रहे थे। बाद में ऋतिक ने उन्हें शालीनता के साथ इस कहानी को शाहरुख के साथ आगे बढ़ाने को कहा। फरहान ने कहा कि ऋतिक ने भी वही किया, जो अक्षय ने किया था। बताते चलें कि फरहान इन दिनों 'डॉन 3' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह अब शाहरुख की जगह डॉन के किरदार में नजर आएंगे।
Malayalam Cinema: गीता विजयन के आरोप पर तुलसीदास ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह पूरी तरह झूठ है