फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GOAT: विजय दलपति के फैंस के लिए खुश खबरी, सुबह इतने बजे से शुरू होंगे 'गोट' के स्पेशल फैन शो

Tue, 27 Aug 2024 02:10 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 27 Aug 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
First day Shows Of Thalapathy Vijay starrer Greatest Of All Time GOAT To Begin At 4 AM
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

दलपति विजय साउथ की फिल्मों में एक बड़ा नाम हैं। उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी बहुचर्चित फिल्म 'ग्रेटेस्टस ऑफ ऑल टाइम' (गोट) 5 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को वेकंट प्रभु ने निर्देशित किया है और साथ ही फिल्म का सह-लेखन भी किया है। एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का अभिनेता के फैंस जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। इसे देखते हुए फिल्म के स्पेशल फैन शो को सुबह जल्दी शुरू किया जाने वाला है। 

First day Shows Of Thalapathy Vijay starrer Greatest Of All Time GOAT To Begin At 4 AM
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

करीब 300 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म में दलपति विजय के अलावा प्रभु देवा, मोहन, जयराम, स्नेहा, मीनाक्षी चौधरी आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' फिल्म दुनिया भर में बड़ी संख्या में रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म कई सिनेमाघरों में एक साथ रिकॉर्ड रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही कथित तौर पर इस एक्शन थ्रिलर का कई प्रमुख सिनेमाघरों में स्पेशल फैन शो भी रखा जाएगा। 

First day Shows Of Thalapathy Vijay starrer Greatest Of All Time GOAT To Begin At 4 AM
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : एक्स @archanakalpathi ·

ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और यूएसए में फिल्म के पहले दिन और पहले शो के समय को लेकर जानकारी दी है। यूएसए में दलपति विजय की फिल्म का पहला दिन का शो सुबह 4 बजे आईएसटी से शुरू होगा। इसके अलावा कर्नाटक और केरल में भी एक ही समय पर फिल्म के शो शुरू होने की उम्मीद है।


20 Years Of Dhoom: 'सेट पर किसी को बाइक चलाने की इजाजत नहीं थी', धूम के 20 साल पूरे होने पर बोलीं एशा देओल

विज्ञापन
विज्ञापन
First day Shows Of Thalapathy Vijay starrer Greatest Of All Time GOAT To Begin At 4 AM
ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : एक्स:@vp_offl

इससे पहले, संभावित तिथियों में कहा गया था कि कर्नाटक और केरल में फिल्म का पहला शो सुबह 7 बजे होगा। शो के समय और व्यस्त सिनेमाघरों की संख्या को देखते हुए, अगर फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में सफल होती है, तो पहले दिन के शाम तक समान संख्या में इसे अतिरिक्त शो भी मिल सकते हैं। ऐसे में दलपति विजय के लिए ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो सकती है। 
Kohrra 2: 'कोहरा 2' का हुआ एलान, इस बार नए रहस्यों से पर्दा उठाएंगे बरुण सोबती

विज्ञापन
First day Shows Of Thalapathy Vijay starrer Greatest Of All Time GOAT To Begin At 4 AM
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि विजय दलपति की राजनीति में प्रवेश से पहले यह उनकी अंतिम फिल्मों में शामिल है। बतौर अभिनेता ये दलपित विजय की 68वीं फिल्म है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विजय दोहरे किरदार में नजर आने वाले हैं। 


सुशांत के जाने के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं रिया, चार साल बाद दर्द से उबरीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed