साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ जानकारियां देने के साथ निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया था। वहीं अभिनेता राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला था, क्योंकि निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी किया था। फिल्म की शूटिंग पर भी निर्माता समय-समय पर दर्शकों को अपडेट दे रहे हैं। वहीं आज भी उन्होंने दिलचस्प जानकारी साझा की।
Double Ismart: राम पोथिनेनी-संजय दत्त की 'डबल इस्मार्ट' की शूटिंग पूरी, निर्माताओं ने पोस्टर साझा कर किया एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में फिल्म का गाना रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं अब निर्माता ने शूटिंग के बारे में बड़ा अपडेट साझा किया है। पहला सिंगल रिलीज करने के बाद निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि फिल्म की पूरी शूटिंग समाप्त हो गई है। इसके साथ ही फिल्म का एक आकर्षक पोस्टर भी जारी किया। फिल्म की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू होगा।
View this post on Instagram
इससे पहले फिल्म का दमदार टीजर जारी किया गया था। टीजर वीडियो में राम पोथिनेनी और संजय दत्त की दमदार झलक देखने को मिली थी। शंकर के अवतार में दिखे राम पोथिनेनी के कुछ फाइट सीक्वेंस भी थे। टीजर में बिग बुल बने संजय दत्त का नया अवतार देखने को मिला। तेलुगु भाषा में टीजर जारी किया गया है। शंकर का मुकाबला बिग बुल यानी संजय दत्त से हुआ। वीडियो में दोनों दो-दो हाथ करते हुए भी दिखे थे।
हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'स्टेपामार' भी रिलीज किया था। गाना रिलीज होते ही यह दर्शकों के बीच छा गया। कई सितारों ने भी इसकी तारीफ की थी। इस डांस नंबर को नकाश अजीज, साहिती ने गाया है और इसे मोशिन ने लिखा है जबकि संगीत मणि शर्मा का है। वहीं अब दर्शक फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। डबल इस्मार्ट तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। निर्माता जल्द ही फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू का खुलासा करेंगे। इस हाई-बजट मनोरंजक फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में हो रही है, जिसमें प्रमुख कलाकार भाग ले रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'डबल इस्मार्ट' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है।