मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। लंबे वक्त से सांपों का जहर मंगवाने और उसे पार्टियों में सप्लाई करने के मामले में एल्विश बुरा फंसा है। हाल ही में कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। वहीं, अब खबर सामने आई है कि एल्विश ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इस दौरान एल्विश ने अन्य आरोपियों के संपर्क में होने की बात भी कही, लेकिन यह पहला मामला नहीं है, जब एल्विश का नाम विवाद में आया है। इससे पहले भी एल्विश कई बार अपने विवादों के चलते सुर्खियों में आ चुका है। बीते कुछ वक्त से आलम यह रहा कि एल्विश का नाम ही चर्चा में विवादों की वजह से आया।
Elvish Yadav: विवादों से खूब रहा है एल्विश का नाता, सांपों के जहर सप्लाई से पहले इन मामलों में भी आया नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपों के जहर को पार्टियों में सप्लाई करने के मामले से पहले एल्विश यूट्यूबर सागर ठाकुर के साथ मारपीट को लेकर विवाद में घिरा था। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो में एल्विश सागर ठाकुर के साथ मारपीट करते हुए नजर आया था, जिसके बाद पुलिस ने एल्विश यादव और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया था। हालांकि, बाद में दोनों ने आपस में मामले को सुलझा लिया था।
इस मामले से पहले एक रेस्तरां में भी एल्विश एक सख्स को पीटते नजर आया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चला था, तब एल्विश ने अपनी सफाई में कहा था कि उस शख्स ने उसे गाली दी थी, जिसके बाद उसने उसकी पिटाई कर दी। उससे पहले वैष्णों देवी के दर्शन करने गए एल्विश और उसके दोस्तों ने वहां भी मारपीट की थी। इसके अलावा भी एल्विश के नाम ढेरों विवाद जुड़े हुआ है।
हालांकि, इन मामलों से पहले एल्विश 'बिग बॉस ओटीटी 2' और अपने यूट्यूब के कॉमेडी वीडियो और ब्लॉग को लेकर चर्चा में रहता था। एल्विश ने साल 2016 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एल्विश के 30 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर और फॉलोवर्स हैं।
Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर' और एनिमल' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर विक्की ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारी फिल्म मसाला..
अपने यूट्यूब के कॉमेडी वीडियो और ब्लॉग से एल्विश इतना लोकप्रिय हो गया कि वाइल्ड कार्ड एंट्री के बावजूद एल्विश ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' को जीत लिया। हालांकि, इस चर्चित शो को जीतने के बाद से एल्विश लगातार किसी ना किसी विवाद को लेकर चर्चा में है, जिसके बाद अब उसकी मुश्किलें आसान होती नहीं दिख रही हैं।
Yodha: 'योद्धा' में फ्लाइट के वॉशरूम एक्शन सीन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा का बयान, सिनेमाघरों में खूब बजीं ताली