फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elvish Yadav: सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा हैं एल्विश यादव, इन रियलिटी शो में भी आ चुके हैं नजर

Fri, 11 Oct 2024 10:08 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 11 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Elvish Yadav seen in reality shows Bigg Boss OTT 2 Temptation Island India Roadies Double cross Playground
एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी चर्चित चेहरा हैं। वह लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। विवादों से भी उनका गहरा नाता रहा है, अक्सर किसी न किसी वजह से वह विवादों से भी घिरे रहते हैं। हालांकि, तमाम विवादों के बाद भी सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच उनका काफी क्रेज रहता है। वह अक्सर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर जानकारियां भी साझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एल्विश कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। 

Elvish Yadav seen in reality shows Bigg Boss OTT 2 Temptation Island India Roadies Double cross Playground
एल्विश यादव और लवकेश कटारिया - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी 2'
'बिग बॉस' हमेशा से एक विवादित, लेकिन लोकप्रिय रियलिटी शो रहा है। अमूमन टीवी पर आने वाले इस शो के दूसरे ओटीटी संस्करण में एल्विश यादव ने भी हिस्सा लिया था। वह इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हुए थे और उन्होंने ट्रॉफी भी हासिल की थी। वह इस शो के विजेता रहे थे, ऐसा इस शो के इतिहास में पहली बार हुआ था, जब किसी वाइल्ड कार्ड ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। शो में उनके जोक्स को फैंस ने काफी पसंद किया था। 

Elvish Yadav seen in reality shows Bigg Boss OTT 2 Temptation Island India Roadies Double cross Playground
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया'
'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' एक रियलिटी शो है, जिसे प्यार की परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। यह एक डेटिंग गेम शो है, जो टेम्पटेशन आइलैंड पर आधारित है। बानिजय एशिया के तहत दीपक धर द्वारा निर्मित, इस सीरीज में भी एल्विश यादव नजर आए थे। वह इस शो में बिग बॉस ओटीटी 2 के सह-प्रतियोगी और रनर अप अभिषेक मल्हान के साथ नजर आए थे। शो में शामिल होने को लेकर तब एल्विश ने कहा था कि उन्हें यह शो काफी पसंद है, क्योंकि यह रिश्तों को समझने में स्पष्ट करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Elvish Yadav seen in reality shows Bigg Boss OTT 2 Temptation Island India Roadies Double cross Playground
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

'प्लेग्राउंड'
'प्लेग्राउंड' गेमिंग पर आथारित एक मनोरंजक रियलिटी शो है, जिसमें भारत के बेहतरीन गेमिंग एंटरटेनर की खोज की जाती है। शो में प्रतियोगी ट्रायल में एक नए मेंटर पैनल के सामने अपनी किस्मत आजमाते हैं। इस शो के अब तक चार सीजन आ चुके हैं। इस शो के तीसरे सीजन में एल्विश यादव ने बतौर मेंटॉर हिस्सा लिया था और उनकी टीम विजयी रही थी। एक बार फिर वह इस शो के चौथे सीजन में नजर आ रहे हैं।
'इमरजेंसी' विवाद के बीच कंगना ने किया 'जिगरा' पर कटाक्ष?

विज्ञापन
Elvish Yadav seen in reality shows Bigg Boss OTT 2 Temptation Island India Roadies Double cross Playground
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

'एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस' 
'रोडीज' टीवी पर एक लोकप्रिय शो रहा है। अब इस शो के नए सीजन 'एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस' में शो के पुराने जज रणविजय सिंघा की वापसी हो रही है। इस शो में एल्विश यादव भी हिस्सा ले रहे हैं। वह इस शो बतौर गैंग लीडर नजर आएंगे। वह प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और नेहा धूपिया के साथ चौथे गैंग लीडर की भूमिका में होंगे। फिलहाल इस शो के ऑडिशन हो रहे हैं। 
VVKWWV BO Collection Day 1: दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'? जानें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed