फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jigra Box Office Collection Day 1: आलिया की ‘जिगरा’ पहले दिन नहीं दिखा पाई दम, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल

Fri, 11 Oct 2024 09:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 11 Oct 2024 09:03 PM IST
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 1 Alia bhatt vedang raina vasan bala action packed movie earning
फिल्म 'जिगरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘जिगरा’ ने आज यानी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। प्रशंसक बड़ी ही बेसब्री के साथ फिल्म का इंतजार कर रहे थे। फिल्म के प्रमोशन में आलिया और उनकी टीम ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस फिल्म में आलिया पहली बार खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आई हैं। फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन इसके पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अगर नजर डाले तो फिल्म को लेकर संकेत बहुत अच्छे नहीं मिल रहे हैं।


 
Jigra Box Office Collection Day 1 Alia bhatt vedang raina vasan bala action packed movie earning
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
'जिगरा' में आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। आलिया ने फिल्म में वेदांग की बहन का किरदार निभाया है। अभिनेत्री का किरदार अपने भाई को मुश्किलों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म की कहानी कुछ यूं है कि आलिया के किरदार के माता-पिता बचपन में ही गुजर जाते हैं, जिसके बाद से वह अपने भाई के साथ कवच की तरह रहती हैं।
Amitabh Bachchan: ‘महानायक’ को देखने ‘जलसा’ के बाहर उमड़ा जन सैलाब, अमिताभ के बर्थ डे को फैंस ने बनाया खास
 
 
Jigra Box Office Collection Day 1 Alia bhatt vedang raina vasan bala action packed movie earning
जिगरा - फोटो : यूट्यूब
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद प्रशंसकों की उत्सुकता तो काफी बढ़ गई थी, लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में उतनी कारगर साबित नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के कई जगह तो शो भी कैंसल हो गए, जिसके पीछे की वजह दर्शकों का ना मिलना बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 1 Alia bhatt vedang raina vasan bala action packed movie earning
जिगरा - फोटो : यूट्यूब
चलिए आलिया की इस एक्शन फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डाल लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जिगरा’ का बजट 80 लाख रुपये बताया जा रहा है। वहीं, इसके पहले दिन के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो इसने 3.01 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह आंकड़ा अभी कम या ज्यादा भी हो सकता है। हालांकि, फिल्म की यह ओपनिंग अच्छी नहीं मानी जा रही।

 
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 1 Alia bhatt vedang raina vasan bala action packed movie earning
जिगरा-नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
‘जिगरा’ का निर्देशन वसन बाला ने किया है। फिल्म में आलिया और वेदांग के अलावा मनोज पाहवा और राहुल रवींद्रन जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं। अब देखना है क्या फिल्म दशहरा की छुट्टी और वीकेंड का लाभ उठा पाती है या आलिया की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो जाती है।
Vettaiyan Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘वेट्टैयन’ के कारोबार में आई गिरावट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed