कंगना रनौत हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों के लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्हें उनके बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए काफी सराहना मिलती है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में है। अभिनेत्री की यह फिल्म बीते 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन न मिलने पर इसकी रिलीज को स्थगित कर दिया गया। अभिनेत्री लगातार अपनी फिल्म को सर्टिफिकेट न दिए जाने को लेकर मुखर हैं, वो लगातार इस मुद्दे पर बयान दे रही हैं। इस बीच उन्होंने अभिनेत्री और राजनेत्री रहीं जयललिता के जीवनी पर बनी अपनी फिल्म 'थलाइवी' की तीसरी वर्षगांठ पर एक खास पोस्ट साझा किया है।
Kangana Ranaut: 'थलाइवी' की तीसरी सालगिरह पर कंगना ने साझा किया ये खास पोस्ट, कहा- महिलाओं को अपनी लड़ाई..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'थलाइवी' फिल्म से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए एक संदेश लिखा। इसमें उन्होंने महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़ने की बात की। उन्होंने लिखा, "हर महिला जो अपने दम पर है, उसे हर दिन एक लड़ाई लड़नी पड़ती है, उसे कमजोर होने या रोने की सुविधा भी नहीं मिलती है। वह बिना किसी प्रशंसा या स्वीकृति के आगे बढ़ती जाती है। थलाइवी की तीसरी वर्षगांठ पर डॉ. जे जयललिता को याद करते हुए।"
कंगना अक्सर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। वह न सिर्फ अभिनय में, बल्कि निर्देशन में भी काफी शानदार काम किया है। अभिनेत्री ने अपनी पिछली फिल्म 'मणिकर्णिका' का निर्देशन किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब वह अपनी आगामी फिल्म में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन को बोलने में हुई परेशानी, कहा- मुस्कुरा नहीं सकतीं, बताई वजह
इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से पास होने में काफी समय लगा है। इसके अलावा इसे बहिष्कार और प्रतिबंध की मांग का सामना भी करना पड़ रहा है। कई सिक्ख संगठन ने इस पर समुदाय को गलत रोशनी में पेश करने का आरोप लगाया है। फिल्म लगातार विवादों में उलझती जा रही है, जिस पर कंगना रनौत भी लगातार अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर भी कर रही हैं।
Farida Jalal: जब बढ़िया हेयरस्टाइल बनाकर सेट पर आई थीं फरीदा जलाल, गुलजार ने टोका तो आ गया था गुस्सा
हाल ही में यह खबर आई कि फिल्म को आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यूए प्रमाण पत्र मिल गया है। हालांकि, ये सर्टिफिकेशन इस शर्त के साथ मिला है कि तीन फिल्म में तीन दृश्यों को हटाया जाए और कुछ ऐतिहासिक जानकारी दिखाने के लिए तथ्यों के साथ उनके स्त्रोत की जानकारी भी दी जाए।
KBC 16: 'हम अक्सर लड़ते थे तो एक-दूसरे को ब्लैकमेल करते थे', बिग बी ने बताया कैसा है भाई अजिताभ के साथ रिश्ता?