{"_id":"6723ab373a027836490262aa","slug":"emergency-actress-kangana-ranaut-shared-beautiful-pictures-from-her-diwali-2024-celebrations-2024-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: दीपोत्सव में डूबी दिखीं कंगना रनौत, व्यंजन बनाने से दीप सजाने तक, ऐसी रही अभिनेत्री की दिवाली","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: दीपोत्सव में डूबी दिखीं कंगना रनौत, व्यंजन बनाने से दीप सजाने तक, ऐसी रही अभिनेत्री की दिवाली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:37 PM IST
सार
Kangana Ranaut Diwali 2024 celebrations: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें अभिनेत्री इस त्यौहार का पूरे परिवार के साथ आनंद लेती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कंगना रनौत हिंदी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्हें उनके अभिनय के लिए काफी ज्यादा सराहाना मिलती है। अभिनय के अलावा कंगना अपने बेबाकी के लिए भी काफी जानी जाती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री भारतीय त्यौहारों और परंपराओं को सेलिब्रेट करने में भी काफी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इस दिवाली भी उन्होंने काफी परंपरागत तरीके से इस त्यौहार का आनंद लिया है।
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने आज, 31 अक्तूबर को दिवाली का त्यौहार मनाते हुए अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इस वीडियो में उन्होंने त्यौहार से जुड़ी झलकियां साझा की हैं। वीडियो की शुरुआती पलों में कंगना फूल को तोड़ते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस फूल से माला बनाती नजर आ रही हैं।
3 of 5
कंगना रनौत के घर की रंगोली
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना रनौत का परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
वीडियो में आगे कंगना अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा आगे की कुछ झलकियों में वह दीप जलाते हुए भी नजर आ रही हैं। कुछ अन्य झलकियों में घर में मौजूद बच्चे पटाखे जलाते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों से साफ दिखता है कि अभिनेत्री ने इस त्यौहार का पूरा आनंद लिया है। बात करें अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की, तो वह अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।