फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Diwali Celebration: दुल्हन सा सजा शाहरुख का 'मन्नत', इन सितारों ने दिवाली पर किया लक्ष्मी पूजन

Thu, 31 Oct 2024 09:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 31 Oct 2024 09:14 PM IST
सार

दिवाली के अवसर पर शाहरुख खान का बंगला सजाया-धजाया गया। वहीं, वरुण धवन समेत कई सितारों ने लक्ष्मी पूजा की। आइए देखते हैं तस्वीरें…

विज्ञापन
Varun Dhawan offers laxmi pooja with wife natasha in office anjini dhawan and janavi dhawan
बॉलीवुड सितारों ने किया लक्ष्मी पूजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देशभर में दिवाली की उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बॉलीवुड सितारे भी त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वह अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही खुद भी हर्षोल्लास से मना रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’ रोशनी में नहाया हुआ नजर आया, वहीं कई सितारे अपने ऑफिस पहुंच रहे हैं और लक्ष्मी पूजन किया।अभिनेता वरुण धवन दिवाली के दिन अपने ऑफिस पर लक्ष्मी पूजन के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे थे।


 
Varun Dhawan offers laxmi pooja with wife natasha in office anjini dhawan and janavi dhawan
वरुण धवन और नताशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वरुण और नताशा का स्टाइल
वरुण ने इस दौरान खुद को ऑफ-व्हाइट कलर के कुर्ते पायजामे में स्टाइल किया और साथ में काले रंगे के धूप के  चश्मे के साथ फैशन स्टेटमेंट दिया। वहीं, नताशा गुलाब रंग के लहंगे और चुन्नी में नजर आईं और गोल्डन रंग के हैंड बैग के साथ अपना स्टाइल पूरा किया। भले ही वह सिंपल लुक में नजर आईं, लेकिन इस दौरान वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
Riteish Deshmukh-Genelia Diwali: रितेश-जेनेलिया ने दिवाली पर की मस्ती, साझा किया हंसी-मजाक से भरा वीडियो

 
Varun Dhawan offers laxmi pooja with wife natasha in office anjini dhawan and janavi dhawan
जानवी धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बच्चों के साथ जानवी धवन भी पहुंचीं
वरुण धवन की भाभी जानवी धवन भी इस मौके पर अपने बच्चों के साथ पहुंची। उन्होंने खुद को पीले रंग के सूट में स्टाइल किया हुआ था। वह साधारण और सुंदर लग रही थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan offers laxmi pooja with wife natasha in office anjini dhawan and janavi dhawan
अंजिनी धवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भतीजी अंजिनी भी हुईं पूजा में सम्मिलित
वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी लक्ष्मी पूजा में सम्मिलित होने ऑफिस पहुंची। इस दौरान अंजिनी ने लाल रंग का सूट पहना हुआ था। माथे पर छोटी सी बिंदी और हाथों में मैचिंग हैंडबैग के साथ वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 
विज्ञापन
Varun Dhawan offers laxmi pooja with wife natasha in office anjini dhawan and janavi dhawan
अंजिनी धवन बच्चों के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बच्चों के साथ अंजिनी
लक्ष्मी पूजा में जब जानवी अपने बच्चों के साथ पहुंची तो अंजिनी धवन ने बच्चों के साथ प्यार जताया। उनका यह क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। वह बच्चों के साथ काफी खुश नजर आईं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed