फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency Collection Day 10: दूसरे वीकएंड पर कंगना की फिल्म ने बढ़ाई रफ्तार, कर डाला इतना कलेक्शन

Sun, 26 Jan 2025 09:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 26 Jan 2025 09:51 PM IST
सार

Emergency Collection Day 10: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने दूसरे वीकएंड पर फिर से अपनी रफ्तार बढ़ाई है। फिल्म के कलेक्शन में सुधार हुआ है। आइए जानते हैं इसने कितना कलेक्शन किया है।
 

विज्ञापन
Emergency box office Collection Day 10 kangana ranaut political drama movie earning day wise
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कमाई में वीकएंड पर उछाल देखा गया है। 26 जनवरी के मौके पर लोगों ने फिल्म में रुचि दिखाई है। कंगना को अपनी फिल्म रिलीज कराने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। काफी मुश्किलों के बाद जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो मनमुताबिक कमाई नहीं कर पाई। 17 जनवरी को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया था। आइए जानते हैं फिल्म ने अपने दूसरे वीकएंड पर कितने का कलेक्शन किया है। 


 
Emergency box office Collection Day 10 kangana ranaut political drama movie earning day wise
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

दूसरे वीकएंड का कलेक्शन
फिल्म ने अब तक पहले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आज दूसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया। फिल्म ने दसवें दिन बॉक्स ऑफिस से अब तक कुल 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पिछले तीन दिनों से फिल्म की कमाई लाखों में हो रही थी। 


 
Emergency box office Collection Day 10 kangana ranaut political drama movie earning day wise
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

‘इमरजेंसी’ का कुल कलेक्शन
‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2.5 करोड़ रुपये के साथ अपनी ओपनिंग की थी। इसने दूसरे दिन 3.6 करोड़ का कलेक्शन किया, तीसरे दिन  4.25 करोड़ बटोरे, चौथे दिन 1.05 करोड़, पांचवें और छठे दिन एक करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट जारी रही। पहले सप्ताह में फिल्म ने कुल 14.3 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से कमाए। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई लाखों में सिमट रही है। हालांकि, दूसरे वीकएंड पर इसकी कमाई बढ़ी और फिर से यह करोड़ के आंकड़े को छू पाई।

दिन कलेक्शन
पहला वीकएंड 4.25 करोड़ रुपये
दूसरा वीकएंड 1.08 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन 16.63 करोड़ रुपये 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency box office Collection Day 10 kangana ranaut political drama movie earning day wise
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

कंट्रोवर्सी में बनी रही फिल्म
कंगना की ‘इमरजेंसी’ एक पॉलीटिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी रही। पंजाब में तो फिल्म को बैन कर दिया गया। इस बात का असर फिल्म के कलेक्शन पर भी पड़ा। हालांकि, कंगना रनौत के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है।


 
विज्ञापन
Emergency box office Collection Day 10 kangana ranaut political drama movie earning day wise
इमरजेंसी - फोटो : यूट्यूब
कंगना की पिछली पांच फिल्मों का कलेक्शन और बजट: 
 
फिल्म बजट कलेक्शन
तेजस 60 करोड़ रुपये 6.2 करोड़ रुपये
धाकड़ - 2.58 करोड़ रुपये
पंगा 49 करोड़ रुपये 7.34 करोड़ रुपये 
जजमेंटल है क्या 35 करोड़ रुपये 34.45 करोड़ रुपये
मणिकर्णिका 101 करोड़ रुपये 98.02 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed