फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Emergency: कंगना की 'इमरजेंसी' की रिलीज का रास्ता साफ, लेकिन तीन कट के साथ मेकर्स को करने होंगे ये बदलाव

Sun, 08 Sep 2024 11:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Sep 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
Emergency controversy: Censor cleared Kangana Ranaut Film on condition that makers make three cuts and changes
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : यू ट्यूब

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज से संकट के बादल छंटने वाले हैं। यह फिल्म 6 सितंबर 2024 को रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर से सर्टिफिकेट न मिलने के चलते फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक अपडेट है। इस फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। सेंसर ने इसे यूए सर्टिफिकेट दिया है, लेकिन इसके लिए मेकर्स को कुछ बदलाव करने होंगे। सेंसर ने फिल्म में तीन कट और दस बदलावों का सुझाव दिया है। 

Emergency controversy: Censor cleared Kangana Ranaut Film on condition that makers make three cuts and changes
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

अब मेकर्स को पहले सीबीएफसी द्वारा सुझाए गए बदलाव करने होंगे, तब फिल्म रिलीज हो सकेगी। द संडे एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सेंसर बोर्ड ने तीन कट सुझाए हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने 8 जुलाई को ही सर्टिफिकेशन के लिए फिल्म को सेंसर बोर्ड में जमा किया था। इसके एक महीने बाद शिरोमणि अकाली दल और कई सिख संगठन फिल्म पर बैन लगाने की मांग करने लगे। ऐसे में सीबीएफसी ने लेटर के जरिए फिल्म के प्रोडक्शन हाउस को इसमें तीन कट और करीब 10 बदलाव करने के लिए सुझाव दिया था।
Tamannaah Bhatia: प्रेम संबंधों को लेकर तमन्ना को मिली थी ये सर्वश्रेष्ठ सलाह, अभिनेत्री ने कहा- बहुत काम आई

Emergency controversy: Censor cleared Kangana Ranaut Film on condition that makers make three cuts and changes
इमरजेंसी ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट के मुताबिक 'इमरजेंसी' के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने सीबीएफसी के सुझाए 10 में से 9 सुझावों पर सहमित जताई थी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म से एक सीन में कुछ विजुअल्स को हटाने या बदलने की सलाह भी दी। बताया जा रहा है कि इस सीन में पाकिस्तानी सैनिकों को बांग्लादेशी शरणार्थियों पर हमला करते हुए दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि एक सैनिक एक बच्चे का सिर काट रहा है और दूसरा तीन महिलाओं का सिर काट रहा है।
Allu Arjun: पत्नी स्नेहा रेड्डी संग गणपति को घर लाए अल्लू अर्जुन, गणेश चतुर्थी पर किया बप्पा का भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency controversy: Censor cleared Kangana Ranaut Film on condition that makers make three cuts and changes
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम

सीबीएफसी ने 'इमरजेंसी' के मेकर्स को फिल्म में एक नेता की मौत के जवाब में भीड़ में से किसी के अपशब्द बोलने को बदलने के लिए भी कहा था। इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने फिल्म में एक डायलॉग में इस्तेमाल किए गए सरनेम को बदलने का भी निर्देश दिया था। सीबीएफसी ने फिल्म में दिखाए गए रिसर्च रिफ्रेंस और डेटा के लिए फैक्चुअल सोर्स के बारे में बताने की भी सलाह दी। इसमें बांग्लादेशी शरणार्थियों की जानकारी, अदालती फैसलों की डिटेल और 'ऑपरेशन ब्लूस्टार' के आर्काइवल फुटेज के इस्तेमाल किए जाने की इजाजत शामिल है।

विज्ञापन
Emergency controversy: Censor cleared Kangana Ranaut Film on condition that makers make three cuts and changes
इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म 'इमरजेंसी' में कंगना रनौत पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद कंगना ने किया है। 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म में 1975 से 1977 तक लगे 21 महीने के आपातकाल की घटना को दिखाया गया है। सेंसर से सर्टिफिकेट मिलने और सुझाए गए बदलावों को पूरा करने के बाद उम्मीद है कि नई रिलीज डेट का जल्द एलान होगा।
Aamir Khan: लगान में अपने रोल के लिए मूंछ रखना चाहते थे आमिर खान, निर्देशक ने मना किया तो कोई चारा नहीं रहा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed