{"_id":"66c99f57038d8b919f0b3f00","slug":"emergency-star-kangana-ranaut-claimed-that-casting-directors-and-actors-to-not-work-her-on-film-2024-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: इमरजेंसी बनाते वक्त कंगना के साथ हुई थी साजिश, कहा-कास्टिंग निर्देशकों ने काम करने से किया मना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: इमरजेंसी बनाते वक्त कंगना के साथ हुई थी साजिश, कहा-कास्टिंग निर्देशकों ने काम करने से किया मना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रणौत अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। मुखर अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक बातचीत में, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि लोग अभिनेताओं को बुलाकर कहते थे कि वे 'इमरजेंसी' में उनके साथ काम न करें। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके खिलाफ एक साजिश चल रही थी और इसने उनकी फिल्म के निर्माण को प्रभावित किया। अपने हालिया साक्षात्कारों में से एक में, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि कई कास्टिंग निर्देशकों, सिनेमैटोग्राफरों और अभिनेताओं ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि उनके खिलाफ बहुत साजिश रची गई थी, जिसमें लोग दूसरे एक्टर्स को पहले से ही फोन करके उनके साथ काम न करने की हिदायत दे रहे थे। उन्होंने कहा, "कई कास्टिंग डायरेक्टर्स और डीओपी ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया। एक्टर्स को मेरे साथ काम न करने के लिए कॉल आ रहे थे। मेरे खिलाफ बहुत साजिश रची गई थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने तब खुद को काफी भाग्यशाली बताया कि तमाम परेशानियों के बावजूद उन्हें अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और महिमा चौधरी जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे अच्छा एहसास है, जब विपरीत परिस्थितियों में लोग आपके साथ काम करने के लिए सहमत होते हैं। उन्होंने आगे दावा किया, उनकी 'इमरजेंसी' की कास्ट न केवल उनके साथ काम करने के लिए सहमत हुई बल्कि उनके साथ बेहद सम्मान और प्यार से पेश आई।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिनेत्री कंगना जल्द ही अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना के अलावा श्रयेस तलपड़े, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।