फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना ने रणबीर कपूर को क्यों कहा था सीरियल स्कर्ट चेजर? बोलीं- 'जैसे वो स्वामी विवेकानंद...'

Sat, 31 Aug 2024 09:17 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 31 Aug 2024 09:17 AM IST
सार

कुछ साल पहले कंगना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहा था। उनके इस बयान से सभी चौंक गए थे। अब हाल ही में कंगना ने इसपर खुलकर बात की है। 

विज्ञापन
Emergency Star Kangana Ranaut opened up about her controversial posts on Ranbir Kapoor a serial skirt chaser
कंगना रणौत, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अपने तीखे बयानों को लेकर भी अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। कुछ साल पहले कंगना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहा था। उनके इस बयान से सभी चौंक गए थे। अब हाल ही में कंगना ने इसपर खुलकर बात की है। 

Emergency Star Kangana Ranaut opened up about her controversial posts on Ranbir Kapoor a serial skirt chaser
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना रणौत एक नए इंटरव्यू में रणबीर कपूर के बारे में अपनी विवादित टिप्पणी के बारे में खुलकर बात करती हुई दिखाई देंगी। इसका टीजर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से छाया हुआ है। बातचीत के दौरान कंगना से इस टिप्पणी के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। उनसे पूछा जाता है कि आप रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहती हैं।  

Alpha: 'अल्फा' के सेट पर साथ दिखीं आलिया और शरवरी, तस्वीर देखकर फैंस का बढ़ा उत्साह

Emergency Star Kangana Ranaut opened up about her controversial posts on Ranbir Kapoor a serial skirt chaser
कंगना रणौत, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने हंसते हुए इसका जवाब देते हुए कहा, 'आप तो ऐसे बोल रहे हैं जैसे वो स्वामी विवेकानंद हों।' गौरतलब है कि अगस्त 2020 में कंगना रणौत ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट साझा कर रणबीर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहा था। उन्होंने लिखा था, 'रणबीर कपूर एक सीरियल स्कर्ट चेजर है, लेकिन कोई भी उसे बलात्कारी कहने की हिम्मत नहीं करता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency Star Kangana Ranaut opened up about her controversial posts on Ranbir Kapoor a serial skirt chaser
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा था, 'दीपिका मानसिक बीमारियों की मरीज हैं, लेकिन कोई भी उन्हें साइको कहने की हिम्मत नहीं करता। यह नाम पुकारना केवल साधारण बाहरी लोगों के लिए आरक्षित है, जो छोटे शहरों और विनम्र परिवारों से आते हैं।'

विज्ञापन
Emergency Star Kangana Ranaut opened up about her controversial posts on Ranbir Kapoor a serial skirt chaser
इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने रणबीर के बारे में बात की है। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने रणबीर की मुख्य भूमिका वाली फिल्में ऑफर हुई थीं, लेकिन उन्होंने वो ठुकरा दी थीं। क्योंकि उन्हें वह भूमिका उतनी महत्वपूर्ण नहीं लगी। उन्होंने बताया कि उन्हें 'संजू' में अनुष्का शर्मा की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। कंगना रणौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है। 

Paris Paralympic Games 2024: अवनि लेखरा को स्वर्ण पदक मिलने पर सितारों ने जताई खुशी, पोस्ट साझा कर दी बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed