फहमान खान टीवी के लोकप्रिय अभिनेता हैं। फहमान को 'इमली' शो से अधिक लोकप्रियता हासिल हुई थी। अब हाल ही में, अभिनेता ने श्वेता तिवारी के साथ अपनी डेटिंग अफवाहों के बारे में खुलकर बात की है। फहमान ने खुलासा किया कि जब वे 'मेरे डैड की दुल्हन' शो में साथ काम कर रहे थे, तब उनके रिश्ते की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके बीच बहुत अच्छा रिश्ता था, लेकिन उन्होंने डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Fahmaan Khan: 'हम जानते हैं कि हमारा रिश्ता कैसा है' श्वेता तिवारी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बोले फहमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंकविला के साथ एक साक्षात्कार में फहमान ने कहा, "मेरे हर शो में अफवाह आती है यार। मैं तो उनको गुरु जी बुलाता था और वह मुझे सखी बुलाती थीं क्योंकि मैं उस शो में उनका दोस्त था। वह जो भी महसूस करती थीं, उसके बारे में मुझसे बात करती थीं। हमारे बीच बहुत अच्छा रिश्ता था।"
इंटरव्यू में आगे पूछा गया कि क्या अभिनेता ने उस दौरान श्वेता तिवारी से बचने की कोशिश की थी क्योंकि वह तलाक से गुजर रही थीं। इस पर फहमान ने कहा, "हम जानते हैं कि हम कैसे जुड़े थे, हम कैसे साथ रहे और हमारा रिश्ता कैसा था। अगर छिपाने के लिए कुछ होता, तो समस्या होती। जब आप सच में किसी रिश्ते में होते हैं और लोग नोटिस करते हैं, तो आप थोड़े अलर्ट हो जाते हैं कि लोगों को पता चल सकता है, लेकिन अगर ऐसा कुछ नहीं है, तो आपको अलर्ट होने की जरूरत नहीं है।"
फहमान ने खुलासा किया कि उनकी डेटिंग की अफवाहों ने पहली बार सुर्खियां तब बटोरीं जब वह लॉकडाउन के दौरान श्वेता से मिलने गए थे। अभिनेता ने कहा, "एक अफवाह उड़ी क्योंकि मैं कोविड के दौरान उनसे बिल्डिंग के नीचे मिला था, और किसी ने यह अफवाह फैला दी कि अगर आप कोविड के दौरान किसी से मिल रहे हैं, तो इसका मतलब केवल एक ही हो सकता है। हमने इसके बारे में बात करने की भी जहमत नहीं उठाई। हम इस पर खूब हंसे और उसके बाद जब भी मैं किसी सह-अभिनेता के साथ काम करता हूं, तो हमेशा लिंक-अप की अफवाह उड़ती है।"
फहमान ने बताया कि हालांकि वह अभी भी श्वेता के संपर्क में हैं, लेकिन बिजी के कारण उन्हें बातचीत करने का समय नहीं मिल पाता। अभिनेता ने यह भी कहा कि वह हमेशा एक अच्छे दोस्त ही रहेंगे।
Kareena Kapoor Khan: पति के घर में रहकर संघर्ष कर रही हैं करीना? फीस को लेकर दिया ये दिलचस्प जवाब