Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Famous singer Sonu Nigam is celebrating his birthday know about his best songs movies wife and life
{"_id":"66a75fee066dbd730d0312ef","slug":"famous-singer-sonu-nigam-is-celebrating-his-birthday-know-about-his-best-songs-movies-wife-and-life-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonu Nigam: फिल्मों में गाने के अलावा अभिनय भी कर चुके हैं सोनू निगम, इस बार खास होने वाला है जन्मदिन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonu Nigam: फिल्मों में गाने के अलावा अभिनय भी कर चुके हैं सोनू निगम, इस बार खास होने वाला है जन्मदिन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:34 AM IST
सार
मशहूर गायक सोनू निगम आज 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 30 जुलाई, 1973 को हुआ था। सुरों के सरताज सोनू निगम के गाए हुए कुछ गाने लोगों की प्लेलिस्ट में हमेशा शामिल होते हैं। नए गाने आते जाते हैं, लेकिन उनके गानों की जगह उस प्लेलिस्ट में बनी रहती है। उदाहरण के तौर पर 'ये दिल दीवाना', 'संदेशे आते हैं', 'अभी मुझमें कहीं' और 'मैं अगर कहूं' समेत कई गानों को लिया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मशहूर गायक सोनू निगम आज 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 30 जुलाई, 1973 को हुआ था। सुरों के सरताज सोनू निगम के गाए हुए कुछ गाने लोगों की प्लेलिस्ट में हमेशा शामिल होते हैं। नए गाने आते जाते हैं, लेकिन उनके गानों की जगह उस प्लेलिस्ट में बनी रहती है। उदाहरण के तौर पर 'ये दिल दीवाना', 'संदेशे आते हैं', 'अभी मुझमें कहीं' और 'मैं अगर कहूं' समेत कई गानों को लिया जा सकता है।
2 of 5
सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
अपने काम के लिए पद्मश्री प्राप्त करने वाले सोनू निगम ने छोटी उम्र में ही शादी-ब्याह में गाना शुरू कर दिया था। वो अपने पिता अगम कुमार निगम के साथ स्टेज पर प्रस्तुति देने जाया करते थे। बचपन बीतने के बाद जब वो बालिग हुए तो गायकी में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे। उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से गायकी के गुर सीखे थे और कितनी मेहनत से सीखे होंगे, इसका अंदाजा आप उनके गानों को सुनकर लगा ही सकते हैं।
3 of 5
सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
सोनू निगम ने 15 फरवरी, 2002 को मधुरिमा मिश्रा से शादी की थी। दोनों एक बेटे नुवान के माता-पिता हैं। नुवान तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने मशहूर गाने 'कोलावरी डी' का अपना वर्जन गाया था। सोनू निगम केवल हिंदी भाषा में ही गाने नहीं गाते, बल्कि वो बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी, गुजराती, छत्तीसगढ़ी, ओडिया, नेपाली, तुलु और मीतई भाषा में भी गा चुके हैं। उन्होंने 'ब्लू' फिल्म में ऑस्ट्रेलियन गायिका काइली मिनॉग के साथ 'चिगी विगी' गाना गाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
ये दिल दीवाना, कल हो ना हो, इन लम्हों के दामन में, कितनी नरमी से, अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्यार का, ओ साथी रे, साथिया, सुन जरा, मेरे हाथ में, चम चम, अभी मुझ में कहीं, जिंदगी मौत न बन जाए, मैं अगर कहूं, सौ दर्द है, दो निशानियां, तन्हाई, किस्मत से तुम हम को मिले, अब मुझे रात दिन और सतरंगी रे उनके प्रमुख गानों में शामिल हैं। उन्होंने जानी दुश्मन, कामचोर, लव इन नेपाल, काश आप हमारे होते, बेताब और राख समेत कई फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
सोनू निगम
- फोटो : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
सोनू निगम का 51वां जन्मदिन खास होने वाला है। इसकी वजह यह है कि वो जन्मदिन पर एक डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहे हैं। इसके जरिए लोगों को उनके जीवन के बारे में कई चीजें पता चलेगी और उन्हें करीब से जानने का मौका मिलेगा। डॉक्यूमेंट्री का नाम 'सिम्फनी ऑफ फेट' है। इसमें लोग उनके सफर को देखेंगे। डॉक्यूमेंट्री में उस किस्से को भी बताया जाएगा, जब दुबई में एक कॉन्सर्ट के वक्त उनके साथ बड़ा हादसा हो गया था। दरअसल, उनकी आवाज चली गई थी। सोनू की सुरीली आवाज कैसे वापस आई, इसका खुलासा डॉक्यूमेंट्री में होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।