अभिनेत्री कैटरीना कैफ बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। कैटरीना अक्सर कई मौकों पर अपने काम से जुड़े किस्सों, पति विक्की कौशल के साथ बिताए पलों और उनसे जुड़ी बातों को प्रशंसकों के साथ साझा करना पसंद करती हैं। अब हाल ही में, कैटरीना नवरात्रि के लिए सज-धज कर मीडिया में स्पॉट हुईं। हर तरफ उनके लुक की काफी तारीफें हुईं। हालांकि, फोटोशूट के दौरान अभिनेत्री के हाथ पर एक काला पैच भी देखने को मिला, जिसके बाद प्रशंसकों को कैटरीना के स्वास्थ्य की चिंता होने लगी।
Katrina Kaif: कैटरीना की बांह पर दिखा काला पैच, अभिनेत्री के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हुए फैंस, कहा-सब ठीक है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैटरीना कैफ को हाल ही में, एक नवरात्रि कार्यक्रम में देखा गया। अभिनेत्री मल्टी कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। अभिनेत्री एक ज्वैलरी ब्रांड के इवेंट में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट पर नजर आईं। इसमें मलाइका अरोड़ा, अजय देवगन, कृति सेनन के अलावा कई सेलेब्स शामिल हुए। एक तरफ जहां कैटरीना ने अपने लुक और खूबसूरती से सभी को हैरान कर दिया, वहीं उन्होंने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई।
सोशल मीडिया पर कैटरीना के वायरल हो रहे है वीडियो अभिनेत्री की बांह पर एक काला पैच देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये पैच अक्सर लोग शुगर को मॉनिटर करने के लिए लगाते हैं। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कैटरीना की इन तस्वीरों और वीडियो को देख प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उनके हेल्थ को लेकर चिंता जताई। एक यूजर ने लिखा, 'कैटरीना को शुगर हो गया है क्या।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कैटरीना को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'यह मेडिकल पैच जैसा लग रहा है, क्या कैटरीना डायबिटिक हैं'
वर्कफ्रंट की बात करें विजय सेतुपति के साथ फिल्म ' मेरी क्रिसमस ' की रिलीज के बाद से उनकी ओर से कोई घोषणा नहीं की गई है। श्रीराम राघवन की फिल्म को काफी प्रशंसा मिली। हालांकि, कैटरीना ने अभी तक किसी और फिल्म की घोषणा नहीं की है।
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में नजर आएंगे शहजादा धामी, सेट से निकाले जाने के कारण विवादों में रहे अभिनेता