Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Responding to sister claim Adnaan has issued a clarification says Iffat InLaws Demanded 2BHK Flat As Dowry
{"_id":"6700ce151b15af849308ebb6","slug":"responding-to-sister-claim-adnaan-has-issued-a-clarification-says-iffat-inlaws-demanded-2bhk-flat-as-dowry-2024-10-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Adnaan Shaikh: 'फ्लैट और दहेज की डिमांड की, पत्नी के साथ साइबर बुलिंग किया', अदनान ने बहन पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Adnaan Shaikh: 'फ्लैट और दहेज की डिमांड की, पत्नी के साथ साइबर बुलिंग किया', अदनान ने बहन पर लगाए गंभीर आरोप
इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी 3 फेम अदनान शेख अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों अदनान ने आयशा के साथ निकाह कर के अपनी नई जिंदगी शुरू की है। हालांकि, शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी खुशियों को नजर लग गई है। अदनान की बहन ने उन पर मारपीट करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, अब अदनान ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
2 of 5
अदनान शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @adnaan_07dz
शादी के बाद अदनान की बहन इफ्फत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी पत्नी आयशा की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि आयशा मूल रूप से रिद्धि जाधव थीं और उन्होंने अदनान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। उन्होंने अदनान पर अपने और अपने ससुर के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई।
3 of 5
अदनान शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @adnaan_07dz
अपनी बहन के दावे का जवाब देते हुए अदनान ने स्पष्टीकरण जारी किया और अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "यह तब शुरू हुआ जब मेरी बहन ने दूसरी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से की, जिसका परिवार दहेज के रूप में दो रूम का फ्लैट और पैसे की मांग करता रहा।" उन्होंने बताया कि परिवार वाले चाहते थे कि वह जबरन बहन की ननद से शादी कर ले, जिसका पहले से ही किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संबंध था, जिसका वह समर्थन नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अदनान शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम adnaan_07dz
अदनान का कहना है कि यही वजह है कि वह उनके और उनके परिवार के खिलाफ जाने लगी। उन्होंने आगे कहा कि उनकी बहन इफ्फत और उनके पति ने अलग-अलग फर्जी अकाउंट के जरिए से उनके और उनकी पत्नी के बारे में बुरे कमेंट कर साइबर बुलिंग की है।
विज्ञापन
5 of 5
अदनान शेख
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अदनान ने कहा कि पिछले एक साल में उन्होंने बहन पर कई एफआईआर और एनसी दर्ज किए गए हैं। उन्हें लगता है कि कानून को काम करने में समय लगता है और अब उन्हें किसी बात का डर नहीं है। उन्हें विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा और उन्हें भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।