Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Farhan Akhtar lovely birthday wish for wife Shibani Akhtar is every husband of a stylish wife who is fashion
{"_id":"66cd7549a1614d09d80cd861","slug":"farhan-akhtar-lovely-birthday-wish-for-wife-shibani-akhtar-is-every-husband-of-a-stylish-wife-who-is-fashion-2024-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farhan Akhtar Wife: फरहान अख्तर ने पत्नी शिबानी को दी जन्मदिन की खास बधाई, लिखा दिल छू लेने वाला नोट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Farhan Akhtar Wife: फरहान अख्तर ने पत्नी शिबानी को दी जन्मदिन की खास बधाई, लिखा दिल छू लेने वाला नोट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:13 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के जन्मदिन को अपनी स्पेशल विश से और भी खास बना दिया है। आज शिबानी अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फरहान ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार मैसेज के साथ शिबानी को जन्मदिन की बधाई दी।
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के जन्मदिन को अपनी स्पेशल विश से और भी खास बना दिया है। आज शिबानी अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फरहान ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार मैसेज के साथ शिबानी को जन्मदिन की बधाई दी।
वीजे और अभिनेत्री शिबानी अख्तर आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए उनके पति और अभिनेता फरहान अख्तर ने एक मजेदार अंदाज में जन्मदिन का संदेश साझा किया है, जिसमें उनके बीच के प्यार भरे रिश्ते को साफ देखा जा सकता है। फरहान ने शिबानी की स्टाइलिश बीच हैट की एक बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की है और साथ में एक भावुक और प्यारा नोट भी लिखा है।
फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मजाकिया अंदाज में अपनी पत्नी शिबानी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। उन्होंने शिबानी की बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें वह कूल टी-शर्ट, स्टाइलिश जैकेट और बड़ी टोपी में नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे शू.. मुझे नहीं लगता कि कोई भी व्यक्ति अपने सिर पर साडा डोसा रखते हुए इतना खूबसूरत दिखाई दिया होगा।"
फरहान अख्तर और शिबानी अख्तर, जिन्होंने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया उसके बाद उन्होंने 19 फरवरी, 2022 को खंडाला में फरहान के पारिवारिक फार्महाउस में एक समारोह में शादी की। अपनी शादी में शिबानी ने एक शानदार लाल रंग की स्ट्रैपलेस गाउन पहनी थी, और फरहान ने एक क्लासिक ब्लैक टक्सीडो में बेहद हैंडसम दिखाई दिए थे। दिन में हुई उनकी शादी में फराह खान, रिया चक्रवर्ती, सतीश शाह, आशुतोष गोवारिकर और रितेश सिदवानी सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। साथ ही ऋतिक रोशन और उनके माता-पिता राकेश और पिंकी रोशन भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।